फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   indian batsman back in form in warm up match

टेस्ट सीरीज से पहले फॉर्म में लौटे भारतीय बल्लेबाज

Mon, 03 Feb 2014 11:48 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 03 Feb 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
indian batsman back in form in warm up match

टेस्ट सीरीज से पहले गेंदबाजों के बाद उन भारतीय बल्लेबाजों ने भी लय हासिल कर लिया है जो वनडे सीरीज में बुरी तरह से असफल रहे थे।

विज्ञापन


वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के हाथों 0-4 से हार का सामना करने वाली टीम इंडिया पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इस अभ्यास मैच से लय हासिल करने का दबाव था और भारतीय बल्लेबाज इसमें सफल भी रहे।
विज्ञापन


वानगरेई में खेले गए दो दिवसीय मुकाबले के अंतिम दिन न्यूजीलैंड एकादश के खिलाफ मुकाबले में बल्लेबाजी में लय हासिल करते हुए रोहित शर्मा (नाबाद 59), अजिंक्य रहाणे (नाबाद 60), अंबाती रायडू (नाबाद 49) और आर अश्विन (46) ने न्यूजीलैंड की तेज पिचों पर टिककर बल्लेबाजी करने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्लेबाजों के बेहद निराशाजनक खेल के कारण ही भारतीय टीम का वनडे सीरीज में बेहद शर्मनाक प्रदर्शन रहा था और टीम करारी हार का सामना करना पड़ा था।

शिखर धवन की नाकामी अभी भी कायम

indian batsman back in form in warm up match

दो दिवसीय अभ्यास मैच के अंतिम दिन भारतीय टीम ने सात विकेट पर 313 रन बनाए। इससे पहले न्यूजीलैंड एकादश ने नौ विकेट पर 262 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी।

खेल खत्‍म होने के समय अंबाती रायडू 49 और भुवनेश्वर कुमार तीन बनाकर खेल रहे थे। भारत ने आज अपनी पारी की शुरुआत कल के अपने स्कोर बिना किसी नुकसान के 41 रन से आगे की। लेकिन भारत ने कल के स्कोर में एक भी रन जोड़े बगैर ही ‌मुरली विजय (19) के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया।

वनडे सीरीज में शिखर धवन बुरी तरह से नाकाम रहे थे और उसके बाद अभ्यास मैच में भी नाकामी ने टीम में उनकी जगह के लिए संकट पैदा कर दिया है। शिखर धवन इस मैच में महज 26 रन बनाकर आउट हो गए। चेतेश्वर पुजारा 33 रन बनाकर आउट हुए।

रोहित और रहाणे हो गए रिटायर्ड हर्ट

indian batsman back in form in warm up match

इस अभ्यास मैच में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खुद को विश्राम दिया और टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को सौंप दी थी। बतौर कप्तान रोहित शर्मा इस मैच के जरिए लय में लौट आए और 59 रनों की पारी खेली।

रोहित ने अजिंक्य रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिए 99 रनों क‌ी साझेदारी की। लेकिन 59 रन बनाने के बाद रोहित रिटायर्ड हर्ट हो गए। बाद में अजिंक्य रहाणे भी 60 रन बनाने के बाद मैदान से हट गए। दोनों बल्‍लेबाजों ने लगभग सौ-सौ गेंदें खेलने के बाद दूसरे बल्‍लेबाजों को मौका देने के वास्‍ते रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया।

दोनों बल्‍लेबाजों ने आज जिस अंदाज में बल्‍लेबाजी की है उससे टेस्‍ट सीरीज में टीम इंडिया की वापसी की आस बंध सकती है।

ईश्वर पांडे बने टीम की नई उम्मीद

indian batsman back in form in warm up match

तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे (42 रन पर तीन विकेट) ने अभ्यास मैच में शानदार प्रदर्शन कर टीम की नई उम्मीद बन कर उभरे हैं। उनकी गेंदबाजी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड एकादश को मैच के पहले दिन 262 रन के स्कोर पर रोक दिया।

वनडे सीरीज के पांचों मैचों में अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पाए ईश्वर ने अभ्यास मैच के पहले दिन खुद को साबित कर टेस्ट सीरीज के लिए मजबूती से अपना दावा पेश किया। उन्होंने हेनरी वॉल्श (01), टिम सीफेर्ट (08) और इली टुगागा (08) के विकेट चटकाए। टीम के अहम ऑफ स्पिनर आर अश्विन और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने दो-दो विकेट लिए जबकि तेज गेंदबाज जहीर खान और उमेश यादव को एक-एक विकेट मिला।

न्यूजीलैंड की शुरुआत हालांकि अच्छी रही और ओपनर ओपनर रोबर्ट ओडोनेल (80) तथा जार्ज वर्कर (33) ने पहले विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी कर टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। मध्यक्रम में जोनो हिके ने भी 45 रन का योगदान किया जबकि पुछल्ले बल्लेबाज रोल्ड बेडेनहार्स्ट ने 34 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। भारत की ओर से उमेश यादव 18 ओवर में 70 रन देकर सबसे महंगे साबित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed