फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   india vs england: 2nd test, First Day

लॉर्ड्स में शतक ठोक रहाणे बने संकटमोचक

Fri, 18 Jul 2014 07:49 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 18 Jul 2014 07:49 AM IST
विज्ञापन
india vs england: 2nd test, First Day

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की तूफानी गेंदबाजी के बीच अंजिक्य रहाणे भारतीय टीम के लिए संकटमोचक बने। रहाणे ने 103 रन की शानदार पारी खेली जिससे भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट पर 290 रन बनाए।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में सपाट विकेट पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम की पोल लॉर्ड्स में खेल जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में तेज विकेट पर खुल गई। जेम्स एंडरसन की अगुआई में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने ग्रीन टॉप विकेट का पूरा फायदा उठाया और भारत के शीर्षक्रम बल्लेबाजों को सस्ते में समेट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजतन पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने सिर्फ 145 रन पर सात विकेट गंवा दिए। ऐसे में सस्ते में सिमटने के कगार पर खड़ी भारतीय टीम के लिए अंजिक्य रहाणे संकटमोचक बने।

एंडरसन ने चटकाए चार विकेट

india vs england: 2nd test, First Day

आठवें विकेट के लिए रहाणे ने भुवनेश्वर कुमार के साथ न सिर्फ 80 रन की साझेदारी निभाकर टीम को संभाला बल्कि टेस्ट कैरियर का अपना दूसरा शतक भी जड़ा। रहाणे ने 154 गेंदों में 15 चौकों और एक छक्के के साथ 103 रन की बेहतरीन पारी खेली।

अपनी इस पारी से रहाणे ने साथी बल्लेबाजों के लिए एक मिसाल भी पेश की। वहीं भुवनेश्वर ने 84 गेंदों में सात चौकों के साथ 36 रन बनाए। पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने नौ विकेट पर 290 रन बना लिए थे।

मोहम्मद शमी 16 गेंदों में दो चौकों के साथ 12 जबकि इशांत शर्मा 11 गेंदों में दो चौकों के साथ 12 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए।

खराब रही भारत की शुरुआत

india vs england: 2nd test, First Day

इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड को पहली सफलता तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने दिलाई। एंडरसन ने खराब फॉर्म से जूझ रहे ओपनर शिखर धवन (07) को पवेलियन की राह दिखाई।

दूसरे विकेट के लिए मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा ने टिककर खेलने की कोशिश करते हुए 18.4 ओवर में 37 रन की साझेदारी निभाई। तेज गेंदबाज लियान प्लंकेट ने पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले विजय (24) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

नहीं चले विराट कोहली

india vs england: 2nd test, First Day

विराट कोहली ने विकेट पर टिकने के बाद अपना विकेट गंवा दिया। लंच के बाद कोहली को एंडरसन ने अपना शिकार बनाया। कोहली 34 गेंदों में चार चौकों के साथ 25 रन बनाकर आउट हुए।

इस बीच दूसरे छोर पर डटे पुजारा का भी ध्यान भंग हुआ और वह मीडियम पेसर बेन स्ट्रोक्स की गेंद पर बोल्ड हो गए। पुजारा ने 117 गेंद खेलते हुए चार चौकों के साथ 28 रन बनाए।

पुजारा का विकेट गिरने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा भी ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सके। धोनी 17 गेंदों में एक रन बनाकर स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार बने जबकि जडेजा (03) को स्पिनर मोईन अली ने पवेलियन भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed