फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   india vs england LIVE: 2nd Test, 5th Day

इंग्लैंड को हरा भारत ने 28 साल बाद लॉडर्स में जीता टेस्ट

Tue, 22 Jul 2014 09:30 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 22 Jul 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
india vs england LIVE: 2nd Test, 5th Day
विज्ञापन
ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर 28 साल से अपनी पहली जीत के लिए तरस रही टीम इंडिया ने आखिरकार आज अपने ख्वाब को साकार कर ही लिया।

लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे लंच के बाद महज 50 मिनट के अंदर इंग्लैंड की पूरी 223 रन बनाकर आउट हो गई। 95 रनों से मिली इस जीत के साथ ही भारत ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
विज्ञापन


टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज इशांत शर्मा। ‘मैन ऑफ द मैच’ इशांत ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से इंग्लिश बल्लेबाजों में खौफ पैदा किया और टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 74 रन देकर 7 विकेट चटकाए। इस जीत ने विदेशी धरती पर पिछले 15 मैचों से चले आ रहे भारत के असफल दौर का भी अंत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल के बाद धोनी की टीम ने किया कारनामा

india vs england LIVE: 2nd Test, 5th Day
मैच के पांचवें और अंतिम दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 6 विकेट की दरकार थी जिसे इशांत ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए भारत को की जीत दिला दी।

इशांत ने लंच से पहले मोइन अली (39) को आउट किया। फिर लंच से लौटने के बाद इशांत ने 4 और विकेट झटककर जीत की राह तय कर दी। इंग्लैंड का अंतिम विकेट रन आउट हुआ। लॉर्ड्स में टीम इंडिया की यह 28 साल बाद पहली जीत है। साथ ही भारत की लॉर्ड्स में 17 मैचों में यह दूसरी जीत है।

इससे पहले 1986 में भारत ने यहां कपिल देव की कप्तानी में एकमात्र जीत हासिल की थी।

इशांत ने तोड़ी थी रुट-मोइन की जोड़ी

india vs england LIVE: 2nd Test, 5th Day
मैच बचाने को संघर्ष कर रही इंग्लैंड की टीम ने खेल के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को सुबह का सत्र लगभग सुरक्षित निकाल लिया था, लेकिन लंच से ठीक पहले की आखिरी गेंद पर इशांत शर्मा ने मोइन अली (39) को आउट कर टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिला दी।

319 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने लंच तक 5 विकेट पर 173 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने कल के 4 विकेट पर 105 रन से आगे खेलना शुरू किया। जोई रुट 14 और माइन अली 15 रन पर नाबाद थे।

और दोनों ने मजबूती के साथ खेलते हुए भारतीय गेंदबाजों को 2 घंटे के खेल में विकेट हासिल करने से दूर रखा। लेकिन लंच से पहले की आखिरी गेंद पर इशांत ने भारत को जरूरी सफलता दिला दी। मोइन ने रुट के साथ पांचवें विकेट के लिए 44.4 ओवर में 101 रन की संघर्षपूर्ण साझेदारी की।

लंच के बाद 'खतरनाक' हो गए इशांत

india vs england LIVE: 2nd Test, 5th Day

लंच के बाद टीम इंडिया के मैदान पर लौटने के बाद इशांत शर्मा कहर बरपाने लगे और उनके आगे इंग्लिश बल्लेबाजों के पैर उखड़ने शुरू हो गए।

इशांत ने जल्द ही मैट प्रायर (12) को मुरली विजय के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद उन्होंने एक ही ओवर में इंग्लैंड को 2 तगड़ा झटका दे दिया।

उन्होंने बेन स्टोक्स को खाता खोले बिना पवेलियन लौटा दिया। फिर 3 गेंद के अंतराल पर उन्होंने भारत को जोई रुट का सबसे अहम विकेट दिलाया। रुट 146 गेंदों में 7 चौकों के साथ 66 रन बनाकर आउट हुआ। इसके बाद इशांत ने स्टुअर्ट ब्रॉड (08) को पेवेलियन लौटा दिया।

आखिरी बल्लेबाज जेम्स एंडरसन (02) को रविंद्र जडेजा ने अपनी ही गेंद पर रन आउट करके इंग्लैंड की हार पर मोहर लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed