फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   India Vs england Live: 2nd test, 3rd Day

मुरली की फिफ्टी ने दिया टीम इंडिया को सहारा

Sat, 19 Jul 2014 11:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 19 Jul 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
India Vs england Live: 2nd test, 3rd Day
लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक हो गया है। पहली पारी में भुवनेश्वर कुमार के 6 विकेट के दम पर टीम इंडिया ने मेजबान को बड़ी बढ़त नहीं लेने दिया।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


टी-ब्रेक के बाद भारत ने जल्दी-जल्दी 3 विकेट गंवा दिए लेकिन उसने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 169 रन बना लिए थे। क्रीज पर उस समय मुरली विजय (59) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (12) खेल रहे थे। भारत की इंग्लैंड पर अब 145 रनों की बढ़त हो गई है, अभी 2 दिन का खेल शेष है और मेहमान टीम चौथे दिन अपनी बढ़त को और मजबूत करना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंच से पहले इंग्लैंड की पूरी टीम 319 रन बनाकर आउट हो गई। लियाम प्लंकेट 55 रन बनाकर नाबाद रहे। जेम्स एंडरसन (19) के रूप में इंग्लैंड का अंतिम विकेट गिरा, जिसका विकेट रवींद्र जडेजा ने लिया। मेजबान टीम को भारत की पहली पारी में बनाए 295 रन के जवाब में 24 रनों की बढ़त हासिल हुई।
 
5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम में ड्रॉ पर खत्म हुआ था।

कोहली खाता खोले बगैर आउट

India Vs england Live: 2nd test, 3rd Day
टीम इंडिया के पास दूसरी पारी में बड़ा स्कोर खड़ा कर इंग्लैंड पर दबाव बनाने का बढ़िया मौका है क्योंकि अभी 2 दिन का खेल शेष है।

दूसरी पारी में भी ओपनर शिखर धवन सस्ते में आउट हो गए। खराब फॉर्म से जूझ रहे धवन ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन वह अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके। धवन 45 गेंदों में 4 चौकों के साथ 31 रन बनाकर तेज गेंदबाज बेन स्टोक्स का शिकार बने।

इसके बाद ओपनर मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी टीम इंडिया को शुरुआती संकट से उबारा। लेकिन पुजारा 43 रन के निजी स्‍केर पर लियाम प्लंकेट की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद अगली ही गेंद पर विराट कोहली खाता खोले बगैर ही बोल्ड हो गए। कोहली इस सीरीज में अब तक फ्लॉप रहे हैं।

दोहरे झटके के बाद भारत को एक और झटका लगा जब पहली पारी के शतकवीर अजिंक्य रहाणे महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि वह दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से कैच आउट हो गए।

78 साल बाद रिकॉर्ड दोहराने का मौका गंवाया भारत ने

India Vs england Live: 2nd test, 3rd Day
हालांकि भारत लॉर्ड्स मैदान में 78 साल के लंबे अंतराल के बाद इतिहास बनाने से चूक गया। भारत ने 1936 में इसी मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने के बाद इंग्लैंड से पहली पारी में बढ़त हासिल की थी।

भारत के पास उस उपलब्धि को दोहराने का अच्छा मौका था जब उसने इंग्लैंड के नौ विकेट 280 रन पर गिरा दिए थे लेकिन जेम्स एंडरसन और लियाम प्लंकेट ने 10वें विकेट के लिए सिर्फ 7.1 ओवर में 39 रन जोड़कर भारत के हाथ से इतिहास बनाने का मौका छीन लिया।

एंडरसन ने 21 गेंदों में 3 चौकों के साथ 19 रन बनाए जबकि प्लंकेट 79 गेंदों में 8 चौकों के साथ 55 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए मीडियम पेसर भुवनेश्वर कुमार ने रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed