फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   India Vs england Live: 2nd test, 2nd Day

भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड पर बनाया दबाव

Sat, 19 Jul 2014 07:33 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 19 Jul 2014 07:33 AM IST
विज्ञापन
India Vs england Live: 2nd test, 2nd Day

लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भुवनेश्वर कुमार समेत अन्य भारतीय गेंदबाजों ने जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए मेजबान इंग्लैंड पर दबाव बनाए रखा।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बना लिए थे। क्रीज पर मैट प्रायर (2) और लियाम प्लंकेट (4) संघर्ष कर रहे थे। मेजबान टीम को झटका यह लगा कि खेल खत्म होने से पहले उसने अपने दोनों टिके बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोरदार गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने आज 4 विकेट झटके। उन्होंने स्टंप्स से 4 ओवर पहले ही शतक लगाने वाले गैरी बालेंस (110) को पवेलियन की राह दिखाई। बालेंस ने साहसिक बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला टेस्ट शतक ठोका।

उन्होंने मोइन अली (32) के साथ पांचवें विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की लेकिन पार्टटाइम गेंदबाज मुरली विजय ने मोइन को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। इंग्लैंड पहली पारी के आधार पर भारत से 76 रन पीछे है।

इंग्लैंड की भी रही खराब शुरुआत

India Vs england Live: 2nd test, 2nd Day
टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को जब खेल शुरू हुआ तो मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा कल के स्कोर में सिर्फ 5 रन ही हो जोड़ सके।

दूसरे ओवर में शमी के आउट होते ही भारत की पहली पारी 295 रन पर सिमट गई। शमी 19 के निजी स्कोर पर बेन स्टोक्स का शिकार हुए जबकि इशांत 12 रन पर नाबाद लौटे। इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 4 विकेट झटके, जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड और बेन स्टोक्स को 2-2 सफलता मिली।

भारतीय पारी 295 रनों पर समेटने के बाद बल्‍लेबाजी को उतरी मेजबान टीम की शुरुआत भी खराब रही। उसने 31 के स्कोर पर अपने दोनों ओपनर एलिस्टर कुक (10) और सैम रॉबसन (10) का विकेट गंवा दिया। ये दोनों ही सफलताएं भारतीय टीम को भुवनेश्वर कुमार ने दिलाई।

कप्‍तान कुक और रॉबसन दोनों विकेट के पीछे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों लपके गए। इसके बाद इयान बेल और गैरी बैलेंस तीसरे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी कर इंग्लिश पारी को संभालने की कोशिश कर रही रहे थे कि भुवनेश्वर ने बेल को 16 के निजी स्कोर पर रवींद्र जडेजा के हाथों लपका भारत को तीसरी सफलता दिलाई।

जडेजा ने बेल की बजाई 'घंटी'

India Vs england Live: 2nd test, 2nd Day
इयान बेल के आउट होने के बाद पिछले मैच के शतकवीर जोए रूट भी ज्यादा टिक नहीं सके। 13 के निजी स्कोर पर रवींद्र जडेजा ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

हालांकि इस बीच दूसरे छोर पर टिके बैलेंस अपना शतक पूरा करने में कामयाब रहे। उन्होंने मोइन अली के साथ भारतीय आक्रमण का डटकर सामना करते हुए अर्धशतकीय साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed