फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   India vs england: first test, 4th day

रूट और एंडरसन की रिकॉर्ड साझेदारी ने पलटी बाजी

Sat, 12 Jul 2014 11:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 12 Jul 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
India vs england: first test, 4th day

जेम्स एंडरसन और जो रूट के बीच 10वें विकेट के लिए हुई रिकॉर्ड 198 रन की साझेदारी से इंग्लैंड ने यहां चल रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत के खिलाफ 39 रन की अहम बढ़त हासिल की।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


भारत के पहली पारी में बनाए 457 रन के जवाब में एक समय इंग्लैंड के नौ विकेट 298 रन पर गिर गए थे और टीम इंडिया मजबूत स्थिति में थी।

ऐसे में जो रूट और एंडरसन ने आखिरी विकेट के लिए 198 रन जोड़कर मैच का रुख ही पलट दिया। रूट और एंडरसन ने लंच से पहले के सत्र में दसवें विकेट की साझेदारी में 164 रन जोड़ने के साथ ही यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के फिल ह्यूज और एश्टन एगर के नाम था जिन्होंने पिछले साल एशेज सीरीज के दौरान इसी मैदान पर 163 की साझेदारी की थी।

रूट ने 295 गेंदों में 15 चौकों के साथ 154 रन की पारी खेली। वहीं एंडरसन ने 130 गेंदों में 17 चौकों के साथ 81 रन बनाए। इस साझेदारी का अंत मीडियम पेसर भुवनेश्वर कुमार ने एंडरसन को शिखर धवन के हाथों कैच कराकर किया।

भुवनेश्वर ने सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए। इससे पहले सुबह इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 352 रन से आगे शुरू की थी। जवाब में भारत ने चौथे दिन स्टंप्स तक तीन विकेट पर 167 रन बना लिए थे और उसकी बढ़त 128 रन की हो गई थी। विराट कोहली आठ जबकि अजिंक्य रहाणे 18 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे।

भुवनेश्वर ने झटके 5 विकेट

India vs england: first test, 4th day
मध्य क्रम के बल्‍लेबाज जोई रूट ने सधी हुई बल्‍लेबाजी करते हुए 295 गेंदों में 15 चौकों के साथ नाबाद 154 रन की अद्भुत पारी खेली।

दूसरी ओर, जेम्स एंडरसन ने 130 गेंदों में 17 चौकों के साथ 81 रन बनाए। एंडरसन के करियर की यह बेस्ट पारी भी है।

इस रिकॉर्डतोड़ साझेदारी का अंत तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने लंच के बाद किया। उन्होंने एंडरसन को शिखर धवन के हाथों कैच कराकर किया। भुवनेश्वर ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए।

इससे पहले सुबह इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 352 रन से आगे शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed