{"_id":"226976eee9d4f116a995d5ae50a12373","slug":"india-vs-england-first-test-3rd-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नॉटिंघम टेस्ट: जोए रूट ने इंग्लैंड को संभाला","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
नॉटिंघम टेस्ट: जोए रूट ने इंग्लैंड को संभाला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 12 Jul 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 352 रनकर अपनी स्थिति सुधार ली है।
विज्ञापन
हालांकि मेजबान टीम अब भी पहली पारी के आधार पर 105 रन पीछे थी। जोए रूट 78 रन और जेम्स एंडरसन 23 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
इससे पहले इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी की तिकड़ी ने मेजबान टीम के मध्यक्रम को झकझोर कर रख दिया था। टी तक इंग्लैंड ने 205 रन के स्कोर पर अपने सात विकेट गंवा दिए थे। तब उन पर फॉलोऑन का संकट मंडराने लगा था।
विज्ञापन
ऐसे में रूट ने स्टुअर्ट ब्रॉड (47) के साथ आठवें विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड को फॉलोऑन से बचाया। भारत की ओर से भुवनेश्वर ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि इशांत शर्मा ने तीन और मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
इशांत के तिहरे झटकों ने कराई वापसी
इंग्लैंड ने तीसरे दिन की शुरुआत बेहद सधे अंदाज में की और लंच तक एक भी विकेट नहीं गंवाया। भारतीय गेंदबाजों को छकाते हुए सैम रॉबसन (59) और गैरी बालेंस (71) ने अपने-अपने अर्धशतक लगाते हुए टीम को सौ के पार पहुंचा दिया।
लेकिन लंच के बाद लौटने पर इंग्लैंड ने एक के बाद एक करके अपने 3 और विकेट गंवा दिए।
तेज गेंदबाज इशांत श्ार्मा ने सैम रॉबसन (59) को पगबाधा कराकर दिन की पहली सफलता दिलाई। सैमसन और बालेंस के बीच दूसरे विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी हुई।
इसके बाद इशांत ने गैरी बालेंस (71) को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने इयान बेल (25) को भी अपना शिकार बनाया।

भुवी और शमी ने भी किया कमाल
इशांत शर्मा की एक के बाद झटके तीन विकेटों के बाद भारतीय गेंदबाजी में जान आ गई। मोहम्मद शमी ने मैच में अपनी दूसरी सफलता मोइन अली (14) के रूप में हासिल की। शमी ने कप्तान एलिस्टर कुक को भी अपना शिकार बनाया था।
इसके बाद तेज भुवनेश्वर कुमार ने भी इंग्लैंड को बैकफुट में धकेलने का काम किया। उन्होंने एक ही ओवर में मैट प्रायर (5) और बेन स्ट्रोक्स (0) को आउट कराया। इन दोनों बल्लेबाजों को विकेटकीपर धोनी ने कैच आउट किया।
चायकाल के बाद भुवनेश्वर कुमार ने टीम को दो और सफलता दिलाई। उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड (47) और लियाम पलेंकेट (7) को पवेलियन की राह दिखाकर मेजबान टीम को संकट में डाल दिया था। लेकिन 10वें विकेट के लिए जोई रुट (78) ने जेम्स एंडरसन (23) के साथ 54 रनों की साझेदारी कर भारत को बड़ी बढ़त लेने की योजना पर पानी फेर दिया।

भारत ने बनाए 457 रन
इससे पहले दूसरे दिन टी-ब्रेक के भारत की पहली पारी 457 रनों पर खत्म हो गई थी। भारत की ओर से ओपनर मुरली विजय ने सर्वाधिक 146 रन बनाए थे। उनके अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 82 रनों का योगदान दिया।
जबकि टीम इंडिया के 2 पुछल्ले बल्लेबाजों भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी ने 10वें विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी करते हुए अपने-अपने अर्धशतक लगाए थे।
इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 4 विकेट, जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड और बेन स्ट्रोक्स को 2-2 सफलता मिली।