फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   india v pakistan in under 19 world cup

टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में पाक को फिर पीटा

Mon, 17 Feb 2014 11:05 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 17 Feb 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
india v pakistan in under 19 world cup

क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी और टीम इंडिया ने चिर-प्रतिद्वंद्वी के सामने जीत के लिए 263 रनों का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में पाक की पूरी टीम 48.4 ओवर में 222 रन बनाकर आउट हो गई। भारत की जीत में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का संयुक्त प्रयास रहा। फिरकी गेंदबाज दीपक हुड्डा का अहम योगदान रहा जिन्होंने 41 रन देकर पांच विकेट हासिल किए।

विज्ञापन


दुबई में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 262 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से सरफराज खान ने सबसे ज्यादा 74 रन (5 चौका और 1 छक्का) बनाए। जबकि संजू सैमसन 68 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन


कप्तान विजय जोल के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला सलामी बल्लेबाजों ने सही साबित किया। ओपनर अंकित बैंस और अखिल हरवाडेकर ने पहले विकेट के लिए आठ ओवर में ही 65 रन जोड़ लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शतकीय साझेदारी के बाद भारत को मिली दोहरी सफलता

india v pakistan in under 19 world cup

भारत से मिले 263 रनों के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान को बेजोड़ शुरुआत मिली। शतकीय शुरुआत के दम पर पाकिस्‍तान ने 26 ओवर में 116 रन बनाए।

सलामी बल्‍लेबाजों समी असलम (64) और इमाम उल हक (39) ने पहले विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की। भारत को पहली सफलता 24वें ओवर में मिली जब इस ओवर की चौथी गेंद पर हक को 39 रनों के निजी स्कोर पर कैच आउट कराया।

भारतीय कप्तान विजय जोल को इस जोड़ी को तोड़ने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा था। हालांकि भारत को दूसरी सफलता भी जल्द मिल गई। विजय जोल ने समी असलम को 64 रन के निजी स्‍कोर पर रन आउट किया।

सरफराज खान ने दिलाई भारत को तीसरी सफलता

india v pakistan in under 19 world cup

भारत के ‌खिलाफ पाक को अच्छी शुरुआत मिली थी और उसका स्कोर एक समय एक विकेट पर 116 रन था। लेकिन पाकिस्तान ने जल्दी-जल्दी दो और विकेट गंवा दिए।

भारतीय पारी में 74 रन बनाने वाले सरफराज खान ने हसन रजा (14) का विकेट लेकर भारत को तीसरी सफलता दिलाई।

भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी कर पाक बल्‍लेबाजों को रन बनाने के ज्यादा मौके नहीं दिए, जिस कारण बल्‍लेबाजों पर दबाव आ गया और कामरान गुलाम (0) रन आउट हो गए।

भारत की कसी हुई गेंदबाजी के आगे सहमा पाक

india v pakistan in under 19 world cup

पाक टीम को भारत के ‌खिलाफ अच्छी शुरुआत मिली थी और उसका स्कोर एक समय एक विकेट पर 116 रन था। लेकिन पाकिस्तान ने जल्दी-जल्दी दो और विकेट गंवा दिए।

भारतीय पारी में 74 रन बनाने वाले सरफराज खान ने हसन रजा (14) का विकेट लेकर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी कर पाक बल्‍लेबाजों को रन बनाने के ज्यादा मौके नहीं दिए, जिस कारण विपक्षी बल्‍लेबाजों पर दबाव आ गया और कामरान गुलाम (0) रन आउट हो गए।

दीपक हुड्डा ने सैफुल्‍लाह खान (6) को पगबाधा कराकर चलता किया। भारत की यह पांचवीं सफलता रही। हुड्डा ने सउदी शकील (32) को सरफराज खान के हाथों कैच आउट कराया। पाक ने 175 रन पर अपने छह विकेट गंवा दिए।

नहीं चल सके भारतीय कप्तान विजय जोल

india v pakistan in under 19 world cup

ओपनर अंकित बैंस (24) और अखिल हरवाडेकर (41) ने पहले विकेट के लिए टीम इंडिया को ठोस शुरुआत दिलाई। लेकिन बैंस नौंवें ओवर की पहली गेंद पर 24 रन बनाकर बोल्ड हो गए।

इसके बाद क्रीज पर आए कप्तान विजय जोल ज्यादा देर तक टिके नहीं रह सके और महज तीन रन बनाकर पगबाधा होकर चलते बने। पाक के आलराउंडर करामत अली ने अखिल हरवाडेकर (41) को बोल्ड कर भारत को तीसरा झटका दिया। भारत ने 25 रन के अंदर अपने तीन शीर्ष विकेट गंवा दिए जिससे उसकी रन बनाने की रफ्तार धीमी पड़ गई।

भारत अभी संघर्ष कर ही रहा था कि उसे एक और झटका रिकी बुई (1) के रूप में लगा जब करामत अली ने अपनी ही गेंद पर कॉटएंडबोल्ड कर दिया।

सैमसन ने सरफराज संग संभाली भारतीय पारी

india v pakistan in under 19 world cup

महज 29 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संजू सैमसन ने सरफराज खान के साथ पांचवें विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी कर टीम को थोड़ी मजबूती देने की कोशिश की।

दोनों बल्‍लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक लगाए। सैमसन की बजाए सरफराज ने आतिशी बल्‍लेबाजी करते हुए तेजी से रन बटोरे। उन्होंने आउट होने से पहले 78 गेंदों में 74 रन बनाए। जबकि सैमसन 68 रन बनाकर कैच आउट हुए।

भारत ने 45 ओवर में 229 रन बना लिए थे लेकिन टीम अंतिम पांच ओवर में महज 33 रन ही जोड़ सकी। दीपक हुड्डा 18 गेंदों में 22 रन बनाकर अविजित रहे। पाक की ओर से इरफानुल्लाह शाह और करामत अली को दो-दो सफलता हासिल हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed