फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   india select 2 captains for India A in Australia

भारत ने रॉबिन उथप्पा और मनोज तिवारी को बनाया कप्तान

Fri, 13 Jun 2014 11:12 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Jun 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
india select 2 captains for India A in Australia
आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन करने वाले रॉबिन उथप्पा और मनोज तिवारी जुलाई में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दो अलग-अलग सीरीज में हिस्सा लेने जा रही भारत-ए टीमों के कप्तान होंगे।
विज्ञापन


मनोज तिवारी दो चार दिवसीय मैचों की सीरीज में भारत-ए टीम के कप्तान होंगे, जबकि उथप्पा चतुष्कोणीय वनडे सीरीज में भारत-ए टीम के कप्तान की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका-ए और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नेशनल परफोर्मेंस टीमें भी हिस्सा लेंगी।

चार दिनी मैच के लिए टीम में हैं कई बड़े नाम

india select 2 captains for India A in Australia

पिछले घरेलू सत्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट से दूर रहे मनोज तिवारी चतुष्कोणीय वनडे टूर्नामेंट में भी खेलेंगे लेकिन इसमें रॉबिन उथप्पा टीम का नेतृत्व करेंगे जिन्होंने आईपीएल सीजन सात में कोलकाता नाइटराइडर्स को अपनी दमदार बल्लेबाजी से खिताब तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई थी।

आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले उथप्पा को उनके इसी प्रदर्शन की बदौलत राष्ट्रीय टीम में वापस जगह मिली है। 2 चार दिवसीय मैचों की सीरीज में भी उथप्पा को चुना गया है।

उनके अलावा इस टीम में रणजी, ईरानी और विजय हजारे विजेता कर्नाटक की टीम के साथी करुण नायर तथा लोकेश राहुल को भी इस सीरीज के लिए भारत-ए का हिस्सा बनाया गया है। उमेश यादव, प्रज्ञान ओझा और अमित मिश्रा चार दिवसीय मैचों के लिए टीम में बड़े नाम हैं।

वर्ल्ड कप 2015 के लिए टिक‌ट कटाने का मौका

india select 2 captains for India A in Australia

चार दिवसीय मुकाबलों के अलावा चार टीमों की एकदिवसीय सीरीज में मोहित शर्मा, अक्षर पटेल और करन शर्मा को शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों की पूरी कोशिश रहेगी कि इस दौरे पर प्रदर्शन से प्रभावित कर सकें ताकि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में राष्ट्रीय टीम में जगह बना सकें।

रॉबिन उथप्पा की कप्तानी वाली चतुष्कोणीय सीरीज दो अगस्त को खत्म होगी और ऐसे में इस टीम के खिलाड़ियों पर इंग्लैंड दौरे के चयन के लिहाज से अधिक निगाहें रहेंगी क्योंकि भारत को इसी महीने इंग्लैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।

इसके अलावा अगले वर्ष ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से भी यह सीरीज अहम मानी जा रही है। भारत-ए ब्रिसबेन में अपने दौरे की शुरुआत करेगा जहां वह 6 और 13 जुलाई को दो चार दिवसीय मैच खेलेगा जबकि 20 जुलाई से शुरू होने जा रही चतुष्कोणीय सीरीज में भारत-ए टीम पहले दो राउंड राबिन चरण के मैच खेलेगा जबकि इसका फाइनल 2 अगस्त को खेला जाएगा।

विज्ञापन

दोनों टीम के लिए भारत ने रखे दो कप्तान

india select 2 captains for India A in Australia

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली भारत ए की दोनों टीमें।

चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए की टीम: मनोज तिवारी (कप्तान), लोकेश राहुल, जीवनजोत सिंह, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू, करुण नायर, नमन ओझा, प्रज्ञान ओझा, उमेश यादव, धवल कुलकर्णी, अनुप्रीत सिंह, रजत पालीवाल, अमित मिश्रा, संदीप शर्मा, जसप्रीत बुमराह और बाबा अपराजित।

वनडे सीरीज के ‌लिए भारत ए की टीम: रॉबिन उथप्पा (कप्तान), उन्मुक्त चंद, मनीष पांडे, अंबाती रायडू, मनोज तिवारी, केदार जाधव, संजू सैमसन, परवेज रसूल, अक्षर पटेल, धवल कुलकर्णी, रिषी धवन, मोहित शर्मा, करन शर्मा, राहुल शुक्ला, मनन वोहरा, जयदेव उनादकट।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed