{"_id":"5bb38d1758dc54be1f1db54dfb750bc9","slug":"india-equals-world-record-for-duck-in-an-innings-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ चार रन बनाकर गंभीर ने रखी लाज","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
सिर्फ चार रन बनाकर गंभीर ने रखी लाज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Aug 2014 04:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनचेस्टर टेस्ट से पहले भारत को उम्मीद थी कि इस टेस्ट मैच में टीम को बेहतरीन शुरुआत मिलेगी, लेकिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला तुरंत ही गलत साबित हो गया।
इस टेस्ट मैच के शुरुआती 20 मिनट के खेल ने भारतीय टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारत की पहली पारी 152 रनों पर सिमट गई।
मैच के पहले दिन जहां इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने 25 रन देकर 6 विकेट झटक लिए, तो वहीं भारतीय टीम के लिए आज का दिन बेहद बुरा साबित हुआ और कई अनचाहे रिकॉर्ड बन गए।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने छुआ एक और मुकाम
भारतीय टीम के शीर्ष क्रम को झकझोरने की शुरुआत करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (260 विकेट) ने अपने देश के ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान को इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। ब्रॉड अब इस सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।
इस इंग्लिश तेज गेंदबाज ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय ओपनर गौतम गंभीर का विकेट हासिल करने के साथ ही स्वान को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने गंभीर के अलावा 5 और विकेट झटके।
पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले स्वान ने 60 टेस्टों मे कुल 255 विकेट हासिल किए थे। जबकि ब्रॉड अपने 73वें टेस्ट में स्वान से आगे निकल गए हैं।
2007 में टेस्ट करियर शुरू करने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में छठे नंबर पर आ गए। उनसे आगे डेरेक अंडरवुड (297 विकेट), फ्रैडी ट्रूमेन (307), बाब विलिस (325), जेम्स एंडरसन ( 373) और इयान बॉथम (383) हैं।

भारत ने बनाया सबसे अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड
टीम इंडिया का मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में बेहद खराब रिकॉर्ड रहा है और आज तक वह इस मैदान पर एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है।
लेकिन आज के मैच में इस मैदान पर भारतीय टीम के खाते में और अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। टेस्ट इतिहास में किसी मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड भारत के नाम भी बन गया, और टीम ने पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका तथा बांग्लादेश के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।
चौथे टेस्ट की पहली पारी में भारत के 6 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान और बांग्लादेश के नाम दर्ज था। अब 3 टीमों के नाम यह संयुक्त रिकॉर्ड बन गया। पाकिस्तान ने यह अनचाहा रिकॉर्ड 22 दिसंबर 1980 को कराची में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया। जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 1996-97 में भारत के खिलाफ अहमदाबाद में और बांग्लादेश ने 2002 में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ यह रिकॉर्ड दोहराया।
आज भारतीय पारी में मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार और पंकज सिंह अपना खाता नहीं खोल सके। इससे पहले एक पारी में भारत के 5 बल्लेबाज अपना खाता नहीं खोल सके थे।

भारत ने 62 साल पुराना रिकॉर्ड दोहराया
अनचाहे रिकॉर्डों में एक और रिकॉर्ड यह है कि 62 साल बाद ऐसा दूसरी बार हुआ है जब टीम इंडिया के शीर्ष क्रम के 4 बल्लेबाजों में 3 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके।
इससे पहले भारत ने 1962 में इंग्लैंड दौरे के दौरान लीड्स टेस्ट मैच में इतना खराब प्रदर्शन किया था। तब भारत ने 4 विकेट महज 9 रन पर गंवा दिए थे।
लीड्स में शीर्ष क्रम के 4 बल्लेबाजों में से एक ने सर्वाधिक 9 रन बनाए थे, जबकि मैनचेस्टर टेस्ट में शीर्ष 4 बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा 4 रन गौतम गंभीर ने बनाए।
यह रिकॉर्ड इसलिए लिहाज से भी बेहद खराब है क्योंकि तब भारत चौथी पारी में लड़खड़ाई थी और इस बार यह सब कुछ पहली पारी में हुआ है।

2008 के बाद धोनी को आना पड़ा इतनी जल्दी
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस पारी में संघर्ष करते हुए सर्वाधिक 71 रनों का योगदान दिया। और उनकी पारी का ही कमाल था कि भारत डेढ़ के पार जाने में सफल हो गया।
लेकिन टॉस जीतने के बाद कप्तान धोनी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें खेल शुरू होने के आधे घंटे के अंदर क्रीज पर आना पड़ेगा।
धोनी चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के बाद भारतीय पारी के छठे ओवर में क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए। लगभग 6 साल बाद धोनी को भारतीय पारी के 10 ओवर के अंदर की बल्लेबाजी करने आना पड़ा।
इससे पहले धोनी ने 2008 में अहमदाबाद के मोटेरा में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें शुरुआती 10 ओवर के अंदर ही क्रीज पर आना पड़ा था।

लेकिन एक अनचाहे रिकॉर्ड से बच गया भारत
हालांकि चौथे टेस्ट के पहले दिन कई खराब रिकॉर्ड बनाने के बाद भी भारत के खाते में एक अनचाहा रिकॉर्ड तो जुड़ने से रह गया। भारत ने महज 8 रन पर 4 विकेट गंवाए थे।
लेकिन आप जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे खराब शुरुआत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज के नाम दर्ज है।
1888 में ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के 4 शीर्ष बल्लेबाज अपना खाता खोले बगैर ही आउट हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया ने फॉलोआन खेलते हुए दूसरी पारी में महज 7 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे, इनमें शीर्ष क्रम के 4 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके थे। ऑस्ट्रेलिया यह मैच एक पारी और 21 रन से हार गया था।
इस लिहाज से देखा जाए तो ओपनर गौतम गंभीर ने अपनी 4 रन की छोटी सी पारी के दम पर 126 साल पुराने अनचाहे वर्ल्ड रिकॉर्ड को दोहराने से टीम इंडिया को बचा लिया, क्योंकि अन्य शीर्ष क्रम के तीनों बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके।
इसके बाद 1903-04 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तथा 1981-82 में वेस्ट इंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच में शीर्ष क्रम के 4 बल्लेबाज 4 रन बनाकर आउट हो गए थे।