फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   ICC T20 World XI team announced, dhoni is the captain

वर्ल्ड इलेवन में इंडिया का बोलबाला, धोनी बने कप्तान!

Wed, 09 Apr 2014 08:41 AM IST
Updated Wed, 09 Apr 2014 08:41 AM IST
विज्ञापन
ICC T20 World XI team announced, dhoni is the captain

श्रीलंकाई शेरों ने गजब का फॉर्म दिखाते हुए टीम इंडिया को भले टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में धूल चटा दी हो, लेकिन इसके बावजूद धोनी की कप्तानी का लोहा माना जा रहा है।

विज्ञापन


विश्व कप समापन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ओर से चुनी गई टी-20 वर्ल्ड इलेवन टीम में भारतीय टीम के खिलाड़ियों का ही बोलबाला है।

विराट और अश्‍विन को जगह

ICC T20 World XI team announced, dhoni is the captain

इस टीम में भारतीय टीम के चार खिलाड़ी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। इनमें धोनी के साथ-साथ सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, पूर्र वर्ल्ड कप में धमाकेदार बैटिंग करने वाले विराट कोहली और अपनी कैरम बॉल से बल्लेबाजों को नचाने वाले आर अश्विन शामिल हैं।

इस टीम में शामिल दूसरे देश के खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के दो-दो और श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के एक-एक खिलाड़ी को जगह मिली है। आईसीसी की इस ड्रीम टीम की कमान भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी को सौंपी गई कमान

ICC T20 World XI team announced, dhoni is the captain

हर बड़े टूर्नामेंट के बाद एक रिवाज के तहत आईसीसी ऐसी ड्रीम टीम चुनती है। ड्रीम टीम के लिए खिलाड़ियों का चुनाव बांग्लादेश में टी-20 विश्वकप के दौरान उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया।

टीम चुनने वाली एक्सपर्ट कमेटी के चेयरमैन और आईसीसी मैचों के रेफरी के एलीट पैनल के सदस्य डेविड बून ने बताया, "टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में से टॉप-11 को चुनना बहुत मुश्किल काम था। कई अच्छे खिलाड़ी टीम में जगह नहीं बना सके।"

विज्ञापन

गेंदबाजों का बढ़िया प्रदर्शन

ICC T20 World XI team announced, dhoni is the captain

उन्होंने खास तौर से गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, "टूर्नामेंट में गेंदबाजों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। हमने जो टीम चुनी है उसमें तीन सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले गेंदबाज डेल स्टेन, सैमुअल बद्री और लसिथ मलिंगा को शामिल हैँ। टीम में 6 विशेषज्ञ बल्लेबाजों को जगह दी गई है। इनमें नीदरलैंड्स के स्टीफन मायबर्ग भी शामिल हैं। टीम में 3 ऑलराउंडरों को शामिल किया गया है।"

यूं तो टी20 टूर्नामेंट में बल्लेबाजों की मौज मानी जाती है, लेकिन हाल में संपन्न वर्ल्ड कप में गेंदबाजों ने गजब का प्रदर्शन कर दिखाया।

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड इलेवन

ICC T20 World XI team announced, dhoni is the captain

रोहित शर्मा, भारत (200 रन)
स्टीफन मायबर्ग, नीदरलैंड्स (224 रन)
विराट कोहली, भारत (319 रन)
जेपी डुमिनी, दक्षिण अफ्रीका (187 रन)
ग्लेन मैक्सवेल, ऑस्ट्रेलिया (147 रन)
एमएस धोनी, भारत (50 रन) (कप्तान)
डैरेन सैमी, वेस्टइंडीज (101 रन)
आर. अश्विन, भारत (11 विकेट)
डेल स्टेन, दक्षिण अफ्रीका (9 विकेट)
सैमुअल बद्री, वेस्ट इंडीज (11 विकेट)
लसिथ मलिंगा, श्रीलंका (5 विकेट)
क्रिश्मर सैंटोकी, वेस्टइंडीज (8 विकेट) (12वें खिलाड़ी)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed