फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   i am not going to marry this time

'अभी नहीं 28 साल का होने पर करूंगा शादी'

Fri, 03 Jan 2014 06:50 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 03 Jan 2014 06:50 PM IST
विज्ञापन
i am not going to marry this time
पिछले साल टीम इंडिया के कई क्रिकेटरों ने दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की लेकिन टीम में शामिल कुछ क्रिकेटर अभी भी कुंवारें हैं और फिलहाल उनकी शादी करने की कोई योजना भी नहीं हैं।
विज्ञापन


टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी की नई सनसनी बनकर उभरे भुवनेश्वर कुमार भी कुंवारें खिलाड़ियों की लिस्ट में हैं। न सिर्फ भुवनेश्वर बल्कि टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जहीर खान जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के घर भी शहनाई बजने का इंतजार है।
विज्ञापन


हालांकि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया के साथ गए भुवनेश्वर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

चार साल बाद करूंगा शादी

i am not going to marry this time

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार गुरुवार की सुबह भाई राजेंद्र के साथ अपने पासपोर्ट रिन्यूवल के लिए हापुड़ चुंगी स्थित पासपोर्ट कार्यालय पहुंचे थे।

इससे पूर्व भुवनेश्वर ने साहिबाबाद स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचकर अपने आवेदन संबंधी औपचारिकताएं पूरी कीं। उन्होंने तत्काल सेवा में पासपोर्ट रिन्यूवल के लिए आवेदन किया था।

उस दौरान समय मिलने पर उन्होंने अपनी शादी के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "अभी सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान है। मैं 24 की उम्र का हूं। 28 का होने पर शादी भी कर लूंगा। परिजन शादी करना चाहते थे, मगर उन्हें भी मना लिया है।"

विराट कोहली ने भी किया शादी से इनकार

i am not going to marry this time
धाकड़ बल्‍लेबाज विराट कोहली ने भी फिलहाल शादी करने से इनकार कर दिया है। वह इस समय फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ डेटिंग कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, टीम इंडिया मंगलवार को दक्षिण अफ्रीकी दौरे से रात सवा 11 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद सभी खिलाड़ी बस की तरफ रवाना हो गए, लेकिन विराट कुछ देर वहां रूके रहे और थोड़ी देर बाद अनुष्का के साथ निकल गए।

ऐसी अफवाह थी कि दोनों इस साल शादी कर लेंगे लेकिन खेल और सिनेमा से जुड़ी इस हॉट जोड़ी ने भी शादी करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

मां शबनम को है बेटे की शादी का इंतजार

i am not going to marry this time
आउट ऑफ फॉर्म चल रहे युवराज सिंह के घर भी शहनाई बजने का इंतजार है। 2011 में टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने और मैन ऑफ द टूर्नामेंट बनने के बाद उनकी मां शबनम सिंह ने युवराज सिंह की शादी की तैयारी शुरू कर दी थी।

लेकिन बाएं हाथ के इस खब्बू बल्‍लेबाज को कैंसर हो जाने के कारण शादी की योजना ठंडी पड़ गई। और इस समय उनके करियर में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है इसलिए शादी की बात फिर टल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed