फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   hyderabad beat royals in ipl 7

वॉटसन की हैट्रिक के आगे भारी पड़ा भुवनेश्वर का 'चौका'

Fri, 09 May 2014 11:36 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 09 May 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
hyderabad beat royals in ipl 7

आईपीएल 7 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से लगातार हैट्रिक भी टीम के काम न आई। पिछले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुकाबले में प्रवीण तांबे ने हैट्रिक बनाई थी जिसके दम पर टीम ने आसान जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन


लेकिन अहमदाबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में रॉयल्स के कप्तान शेन वॉटसन की शानदार हैट्रिक टीम की जीत के लिए कारगर साबित नहीं हो सका।

वॉटसन की हैट्रिक के जवाब में हैदराबाद के गेंदबाज ने कमाल की गेंदबाजी की। वह मैच में हैट्रिक तो नहीं बना सके लेकिन उनके 4 विकेट ने इस लो स्कोरिंग मुकाबले में हैदराबाद को जीत पर मुहर लगा दी।

विज्ञापन

6 बल्‍लेबाज दहाई भी नहीं बना सके

hyderabad beat royals in ipl 7

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी के बूते सनराइजर्स हैदराबाद ने कम स्कोर का बचाव करते हुए आईपीएल 7 के 30वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 32 रनों से हरा दिया।

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और सनराइजर्स हैदराबाद को 9 विकेट पर सिर्फ 134 रन पर रोक दिया।

हैदराबाद के लिए कप्तान शिखर धवन ने 20 गेंदों में 7 चौकों के साथ सर्वाधिक 33 रन की पारी खेली। जबकि मध्य क्रम में बल्‍लेबाजी करने आए ऑलराउंडर इरफान पठान 21 गेंदों में 2 चौकों के साथ 21 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के 6 बल्‍लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

पिछले मैच में चूके पर इस बार बनाई हैट्रिक

hyderabad beat royals in ipl 7

कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्‍थान रॉयल्स गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा के बीच शतकीय साझेदारी के साथ हुई शुरुआत से हार की ओर बढ़ रहा था।

लेकिन यह कप्तान शेन वॉटसन ही थे जिन्होंने 15वें ओवर में 3 विकेट झटककर कोलकाता टीम की नींव हिलाकर रख दी। उन्होंने 5 गेंद के अंदर 3 विकेट झटके। उनके इस शानदार ओवर के बाद अगले ओवर में प्रवीण तांबे ने सत्र की पहली हैट्रिक बना ली।

अब हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में वॉटसन ने कसक पूरी कर ली। चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर उन्होंने शिखर धवन को बोल्ड कर पहली सफलता हासिल की। इसके बाद 17वें ओवर में गेंद की कमान संभाली और पहली ही गेंद पर मोएसिस हेनरिक्स (9) और करन शर्मा (0) को आउट कर हैट्रिक बना ली। वॉटसन के अलावा रजत भाटिया ने भी 3 विकेट झटके।

विज्ञापन

भुवी के चौके के आगे पस्त हो रॉयल्स के बल्‍लेबाज

hyderabad beat royals in ipl 7

135 रन का आसान लक्ष्य होने के बावजूद राजस्थान टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी और 19.5 ओवर में ही 102 रन पर सिमट गई। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी कर 4 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट चटकाए और ‘मैन ऑफ द मैच’ बने। तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी 2 विकेट झटके।

हैदराबाद की 7 मैचों में यह सिर्फ तीसरी जीत है जबकि राजस्थान की यह 8 मैचों में तीसरी हार है। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत खराब रही और भुवनेश्वर की गेंद पर ओपनर अजिंक्य रहाणे खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए।

करुण नायर (12), संजू सैमसन (16), कप्तान शेन वॉटसन (11), रोजर बिन्नी (12) और स्टीवन स्मिथ (22) जैसे धुरंधर बल्लेबाज भी ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed