CSK की हैट्रिक हार से प्लेऑफ की जंग हुई जोरदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्ले ऑफ में पहुंचने के दावेदारों में राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस रेस में बने हुए हैं।
लेकिन रांची में खेले गए आईपीएल 7 के 50वें मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराकर अपनी दावेदारी बनाए रखी है। जबकि हार के बावजूद चेन्नई की टीम पहले ही प्लेऑफ में प्रवेश कर चुकी है।
जानदार जीत के साथ चुनौती बनाए रखी हैदराबाद ने
गुरुवार को खेले गए पहले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को हराकर शीर्ष चार में अपनी जगह पक्की करने के बाद हैदराबाद के लिए टूर्नामेंट में बने रहने का मौका मिल गया।
ओपनर डेविड वॉर्नर के तूफानी अर्द्धशतक से हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से करारी शिकस्त देकर आईपीएल 7 प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदें कायम रखी है।
इस जीत से हैदराबाद के 13 मैचों में 6 जीत के साथ कुल 12 अंक हो गए हैं। वहीं प्लेऑफ में पहले ही जगह बना चुकी चेन्नई की यह 13 मैचों में पांचवीं हार है और वह 16 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे पायदान पर कायम है।
स्मिथ के बाद धोनी ने भी लगाया छक्कों का 'चौका'
करन शर्मा ने चौथे ओवर में प्लेसिस को रन आउट कर इस जोड़ी को तोड़ा। करन ने एक बल्लेबाज को रन आउट करने के अलावा दो सफलता भी हासिल की। उन्होंने स्मिथ और सुरेश्ा रैना (4) को अपना शिकार बनाया। करन के अलावा हैदराबाद का और कोई गेंदबाज सफलता हासिल नहीं कर सका।
77 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद डेविड हसी (50) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (57) ने लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए नाबाद 108 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 20 ओवर में 3 विकेट पर 185 तक पहुंचा दिया। धोनी ने 41 गेंदों में 2 चौके के अलावा 4 छक्के लगाए। स्मिथ ने भी 4 छक्के लगाए थे।
शतक से चूके वॉर्नर ने धवन संग की शतकीय साझेदारी
वॉर्नर और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 11.2 ओवर में 116 रन की धमाकेदार साझेदारी कर जीत की नींव रखी। हालांकि वॉर्नर नर्वस नाइंटीज के शिकार बन गए और 10 रन से अपने शतक से चूक गए। वॉर्नर ने जॉन हेस्टिंगज के एक ओवर में 5 चौके जमाए।
शुरू में धीमी बल्लेबाजी करने वाले धवन 50 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों के साथ 64 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे। नमन ओझा ने 19 रन बनाए।
प्लेऑफ में पहुंच चुकी CSK की हैट्रिक हार
लेकिन बल्लेबाजों ने संयम के साथ शुरुआत करते हुए टीम को 2 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। डेविड वॉर्नर और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी कर टीम की जीत की नींव रख दी थी।
चेन्नई की टूर्नामेंट में यह लगातार तीसरी हार है। पहला स्थान गंवाने के बाद चेन्नई की टीम दूसरे स्थान पर बनी हुई है। जबकि हैदराबाद कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच प्लेऑफ के लिए जबर्दस्त संघर्ष देखने को मिल रहा है।