फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hocky india league: First match of HIL, Delhi win

HIL: आगाज मैच में दिल्ली से हारा पंजाब

Sat, 25 Jan 2014 11:34 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, मोहाली
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 25 Jan 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
hocky india league: First match of HIL, Delhi win

दर्शकों के आपार समर्थन के बावजूद पंजाब वॉरियर्स की टीम दिल्ली के खिलाफ हार के सिलसिले को नहीं तोड़ सकी।

विज्ञापन


हाकी इंडिया लीग के इतिहास में दिल्ली वेवराइडर्स की यह पंजाब वॉरियर्स पर पांचवी जीत थी। शनिवार को यहां दिल्ली ने हाकी इंडिया लीग के दूसरे संस्करण के आगाज मैच में मेजबान पंजाब को 3-1 से हरा दिया।

मोहाली के नवर्निमित हाकी स्टेडियम में हुए पहली बार हुए टूर्नामेंट में घरेलू टीम के स्टार ड्रेग फ्लिकर संदीप सिंह ने तीन मौके गंवा कर निराश किया।

हॉकी इंडिया लीग: दिल्ली Vs पंजाब मैच की झलकियां देखें
विज्ञापन


दिल्ली की ओर से जॉनसन विल्सन ने दो और दलविंदर सिंह ने एक गोल किया। पंजाब की ओर से एक मात्र गोल युसुफ अफान ने किया।

दोनों ही टीमों ने आक्रामक शुरुआत की। पंजाब को मैच के छठे मिनट में पेनाल्टी कार्नर मिला मगर गंवा दिया। हाफ टाइम तक दोनों टीमें एक-एक गोल के साथ बराबरी पर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के 47वें मिनट में विल्सन ने मैदानी गोल दाग कर दिल्ली को बढ़त दिला दी। इसके बाद 51वें मिनट में पंजाब को मिले पेनाल्टी कार्नर के मौके को गंवा दिया गया।

विल्सन ने 67वें मिनट दूसरा गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। हालांकि 69वें मिनट में संदीप सिंह एक और पेनाल्टी कार्नर को गोल में नहीं बदल सके।

हॉकी लीग में लगे नर्गिस फाखरी के ठुमके...देखें तस्वीरें

तीसरी बार दिल्ली से हारा पंजाब
एचआईएल के पहले सीजन में दोनो टीमें चार बार आमने-सामने हुई थी दिल्ली और जालंधर में हुए दोनो ही मुकाबलों में पंजाब को हार का सामना करना पड़ा था।

ऐसे में अपने नए घरेलू मैदान और दर्शकों के समर्थन के बीच पंजाब की टीम एक बार फिर दिल्ली वेवराइडर्स से पराजित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed