{"_id":"9233f5923a8ebe2e578cb051fb9bf157","slug":"himachal-pradesh-and-delhi-win-own-match-at-youth-basketball-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ बास्केटबाल में हिमाचल-दिल्ली जीते","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
यूथ बास्केटबाल में हिमाचल-दिल्ली जीते
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 10 Oct 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
यूथ बास्केटबाल चैंपियनशिप में हिमाचल और दिल्ली की टीमों को विजय अभियान जारी रहा। चैंपियनशिप का आयोजन चंडीगढ़ बास्केटबाल एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है। इसमें स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन
इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से लड़के और लड़कियाें की टीमें हिस्सा ले रही है। बुधवार को लड़कियाें के वर्ग में हिमाचल प्रदेश की टीम ने बिहार को 39-23 से, दिल्ली ने पुड्डुचेरी की टीम को 53-26 से, केरला ने उतर प्रदेश को 66-22 से, तमिलनाडु ने बंगाल की टीम को 64-11 से, महाराष्ट्र ने पंजाब को 57-24 से, असाम ने जम्मू एवं कश्मीर को 34-32 से, गुजरात ने गोवा को 32-26 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
वहीं लड़काें के वर्ग में उतर प्रदेश ने राजस्थान को कांटे की टक्कर में 68-67 से हरा दिया। अन्य मुकाबलाें में दिल्ली ने केरला को 75-59 से, गुजरात ने गोवा को 58-46 से, तमिलनाडु ने उत्तराखंड को 57-24 से, बिहार ने झारखंड को 41-40 से, महाराष्ट्र ने आंध्र प्रदेश को 100-72 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन