कप्तान बनते ही हाशिम अमला ने रच दिया इतिहास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीम स्मिथ के संन्यास लेने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टेस्ट टीम के लिए नए कप्तान का चयन कर लिया है। सलामी बल्लेबाज स्मिथ ने मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद से यह कयास उठने लगे थे कि किसे टेस्ट टीम की कमान सौंपी जाएगी।
इस रेस में हाशिम अमला के अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज एबी डीविलियर्स और फैफ डु प्लेसिस भी शामिल थे। डीविलियर्स आतिशी बल्लेबाजी के अलावा वनडे टीम के कप्तान भी हैं। ऐसे में उन्हें भी कप्तानी का प्रवल दावेदार माना जा रहा था।
लेकिन टेस्ट और वनडे क्रिकेट में दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में शुमार किए जाने वाले भारतीय मूल के हाशिम अमला को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। बल्लेबाजी में कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले अमला ने टेस्ट टीम का कप्तान बनते ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
श्रीलंका के सरजमीं पर होगा अमला का पहला 'टेस्ट'
दक्षिण अफ्रीका के चयनकर्ताओं ने दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला को टेस्ट टीम का नया कप्तान चुना है। बतौर कप्तान अमला को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना होगा। अफ्रीकी टीम अगले महीने श्रीलंका का दौरा करेगी जहां उसे 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और यह सीरीज 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद खेली जाएगी।
अफ्रीकी टीम जुलाई में श्रीलंका का दौरा करेगी और 6, 9 और 12 जुलाई को वनडे मैच खेलने के बाद टेस्ट सीरीज खेलेगी। चयनकर्ताओं ने टेस्ट के अलावा वनडे टीम का भी चयन किया।
घोषित दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम- घोषित दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम- हाशिम अमला (कप्तान), एल्विरो पीटरसन, फैफ डु प्लेसिस, एबी डीविलियर्स (उपकप्तान), जेपी डुमिनी, डीन एल्गर, स्टैन वान जिल, इमरान ताहिर, कायली एबोट, डेने पेडेट, क्विंटन डी कॉक, वार्नोन फिलेंडर, मोर्ने मोर्कल और डेल स्टेन।
वनडे टीम में डीविलियर्स के डिप्टी होंगे अमला
दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम में 2 नवोदित क्रिकेटरों स्टैन वान जिल और डेने पेडेट को भी शामिल किया गया है।
एबी डीविलियर्स वनडे टीम के कप्तान बने रहेंगे। साथ ही टेस्ट टीम में अमला के डिप्टी होंगे। मजेदार बात यह है कि अमला वनडे टीम में डीविलियर्स के डिप्टी होंगे। दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम में अनुभवी बल्लेबाज जैक्स कैलिस को रखा गया है।
कैलिस ने इसलिए पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था क्योंकि वह 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सहमेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप में अपनी टीम को खिताब दिलवाना चाहते हैं।
हाशिम अमला ने बनाया इतिहास
स्मिथ के उतराधिकारी के होड़ में अमला के अलावा वनडे कप्तान एबी डीविलियर्स और टी-20 कप्तान फैफ डु प्लेसिस का नाम भी चल रहा था। हालांकि अमला ने शुरुआत में कप्तान बनने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी लेकिन पिछले कुछ दिनों में उन्होंने अपना मन बदला था।
अमला दक्षिण अफ्रीका के 1992 में फिर से वर्ल्ड क्रिकेट में शामिल होने के बाद पांचवें कप्तान हैं। कैपलर वेसल्स (1992), हैंसी कोन्ये (1994), शान पोलाक (2000) और स्मिथ (2003) के बाद अमला को यह जिम्मेदारी मिली है। पिछले 22 सालों में मार्क बाउचर, जैक्स कैलिस और एश्वेल प्रिंस अस्थाई तौर पर टीम के कप्तान रहे थे।
भारत के खिलाफ टेस्ट करियर शुरू किया था अमला ने
31 साल के इस बल्लेबाज को अपनी टीम का संकटमोचक कहा जाता है। अमला इससे पहले 2002 में न्यूजीलैंड में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई कर चुके हैं। साथ ही उन्हें प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डाल्फिंस फ्रेंचाइजी का कप्तान चुना गया था। हालांकि उन्होंने एक सत्र में कप्तानी करने के बाद बल्लेबाजी पर ध्यान देने के नाम पर पद छोड़ चुके हैं।
अमला से पहले स्मिथ ने वर्ल्ड रिकॉर्ड 109 टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई की थी।