फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   hamilton odi and 6 nice facts!

न्यूजीलैंड से 6 रन ज्यादा बनाकर भी हारे हम?

Wed, 22 Jan 2014 05:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Jan 2014 05:35 PM IST
विज्ञापन
hamilton odi and 6 nice facts!
कभी आपने क्रिकेट के मैदान पर देखा है कि कोई टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए विपक्षी टीम से ज्यादा रन बनाए और वह मैच हार जाए। अगर नहीं तो हैमिल्टन में बुधवार को हुए मुकाबले में ऐसा ही हुआ है।
विज्ञापन


हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संशोधित 42 ओवर में सात विकेट पर 271 रन बनाए। टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम से ज्यादा 41.3 ओवर में नौ विकेट पर 277 रन बना भी लिया। लेकिन भारत यह मैच 15 रन से हार गया।
विज्ञापन


हुआ यूं कि बारिश के कारण डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर भारत का लक्ष्य बढ़ा दिया गया। भारत को जहां आठ ओवर कम खेलने को मिले वहीं लक्ष्य का पीछा करने के लिए उसे 297 रनों का लक्ष्य दे दिया गया। बाद में यह लक्ष्य घटाकर 41.3 ओवर में 293 का लक्ष्य दिया गया और भारत यहां तक नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाजवाब फॉर्म! 12 पारियों में से ठोंका 8वां पचासा

hamilton odi and 6 nice facts!

न्यूजीलैंड के बल्‍लेबाज केन विलियम्सन इन दिनों शानदार फॉर्म में है। वह जब भी क्रीज पर उतरते हैं तो उनके बल्‍ले से रन जरूर निकलते हैं।

वनडे करियर का 51वां मैच खेलने उतरे विलियम्सन ने आज भी 77 रनों की पारी खेली। इस बल्‍लेबाज ने पिछली 12 अंतरराष्‍ट्रीय पारियों में आठ बार अर्धशतक लगाए हैं। 67, 114, 74, 62, 45, 58, 56, 8, 47, 16, 71 और 77 रन उनकी पिछली 12 पारियों का लेखा-जोखा है।

हालांकि इन आठ अर्धशतकीय पारियों में वह महज एक बार ही शतक लगा पाए हैं। अपने करियर में इस कीवी बल्‍लेबाज ने 51 वनडे में तीन शतक के अलावा आठ अर्धशतक लगाए हैं। जबकि टेस्ट में उनके खाते में चार शतक और 12 अर्धशतक हैं।

क्या हो गया रोहित शर्मा की बल्‍लेबाजी को?

hamilton odi and 6 nice facts!

पिछला साल रोहित शर्मा के लिए बेहद शानदार साबित हुआ। साल 2013 में नवंबर का महीना तो किसी भी अन्य क्रिकेटर की तुलना में रोहित के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया।

नवंबर महीने में वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने के अलावा इस भारतीय बल्‍लेबाज ने एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बनाया।

उनका फॉर्म इस कदर लाजवाब था कि उन्होंने वनडे क्रिकेट की तीन पारियों में 20 छक्के जमाए थे। लेकिन इसके बाद उनका बल्‍ला शायद उनसे रूठ गया। इसके बाद वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं। आज 20 रन की पारी खेलने वाले रोहित ने एक छक्‍का भी लगाया। यह उनकी पिछली छह पारियों में पहला छक्का था।

विराट कोहली की बेस्ट 29वीं फिफ्टी

hamilton odi and 6 nice facts!

साल की शुरुआत शानदार शतक से करने वाले विराट कोहली ने आज भी उम्दा बल्‍लेबाजी की। उनकी पारी इस लिहाज से भी खास रही कि जब वह ‌क्रीज पर आए तो उस समय भारत सात ओवर में 22 रन ही बना पाया था और उसने दिग्गज बल्‍लेबाज शिखर धवन का विकेट गंवा दिया।

उन्होंने धीमी शुरुआत से उबारते हुए टीम इंडिया की रन गति तेज की और तीसरे विकेट के लिए अंजिक्य रहाणे के साथ 90 रनों की साझेदारी कर टीम की मैच में वापसी कराई।

कोहली ने आज अपने वनडे करियर का 29वां पचासा पूरा किया। 65 गेंदों की अपनी पारी में कोहली ने सात चौके और दो छक्के की मदद से 78 रन बनाए।

‌टिम साउदी का टेस्ट के बाद वनडे में भी 'शतक'

hamilton odi and 6 nice facts!

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने गेंदबाजी में शतक लगा दिया है। साउदी ने हैमिल्‍टन वनडे में भारतीय ओपनर रोहित शर्मा का विकेट लेने के साथ ही वनडे करियर में सौ विकेट पूरे कर लिए।

इस मैच से पहले साउदी ने 75 मैचों से 98 विकेट हासिल किए थे और गेंदबाजी में पहली बार शतक लगाने के लिए उन्हें दो विकेट की दरकार थी। साउदी ने शिखर धवन को आउट करने के साथ ही अपने विकेटों की संख्या 99 कर दी।

इसके बाद उन्होंने दूसरे ओपनर राहित शर्मा को आउट कर जहां भारत को दूसरा झटका दिया वहीं अपने विकेटों की संख्या 100 तक पहुंचा दी। टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी में वह पहले ही शतक लगा चुके हैं। 29 टेस्ट मैचों में उन्होंने 101 विकेट हासिल ‌किए हैं।

कप्तान धोनी ने 52वीं बार पार किया 50 का आंकड़ा

hamilton odi and 6 nice facts!

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही टीम इंडिया को इस मैच में भी जीत नहीं दिला पाए हों, लेकिन उन्होंने एक छोर संभालकर टीम की उम्मीद जरूर अंत तक बंधाए रखी।

वह जब तक क्रीज पर थे तो टीम इंडिया को जीत की थोड़ी-बहुत आस भी थी। लेकिन करियर का 52वां अर्धशतक जड़ने के बाद वह जल्द ही आउट हो गए।

39वें ओवर में टिम साउदी की पांचवीं गेंद पर छक्का जमाकर धोनी ने अपना पचासा पूरा किया। उन्होंने 44 गेंदों में 7चौके और 1 छक्के की मदद से 56 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed