फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   graham gooch sacked by ecb

बोर्ड ने बड़े ही निर्दयी अंदाज में बड़े क्रिकेटर से छिनी कुर्सी

Fri, 02 May 2014 03:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 02 May 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
graham gooch sacked by ecb

पिछले साल इंग्लैंड क्रिकेट टीम की ऑस्ट्रेलिया में खेली गई एशेज सीरीज में शर्मनाक क्लीन स्वीप के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) अपनी पुरानी टीम बदलने में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


उसने पहले टीम के धाकड़ बल्लेबाज केविन पीटरसन को बाहर का रास्ता दिखाया। खुद को टीम से बाहर किए जाने से नाराज पीटरसन ने इंग्लैंड की ओर से आगे खेलने से मना कर दिया और संन्यास ले लिया।
विज्ञापन


इसके बाद टीम के मुख्य कोच एंडी फ्लॉवर को अपना पद छोड़ना पड़ा। बोर्ड यहीं नहीं रूका और वह एक पूर्व महान बल्लेबाज के साथ बेरुखी के साथ पेश आया और उसे भी टीम के प्रबंधन से बाहर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई टीम के लिए पुराने पर गिरी गाज

graham gooch sacked by ecb
इंग्लैंड की एशेज सीरीज में 0-5 की शर्मनाक हार के बाद टीम के अधिकारियों पर गाज गिरने का सिलसिला जारी है और इसी क्रम में बल्लेबाजी कोच ग्राहम गूच को बर्खास्त कर दिया गया है।

इंग्लैंड ने जिस जोश-खरोश के साथ इस पूर्व महान बल्‍लेबाज को अपनी टीम का बल्‍लेबाजी कोच बनाया था उसी के साथ बेहद अजीबोगरीब ढंग से व्यवहार किया गया और उन्हें हटा भी दिया गया।

गूच 2009 के आखिर में बल्लेबाजी सलाहकार के तौर पर टीम से जुडे़ थे और 2012 की शुरुआत में उन्हें बल्लेबाजी कोच बनाया गया था। पीटर मूर्स को एंडी फ्लॉवर की जगह इंग्लैंड का कोच नियुक्त किए जाने के दो सप्ताह बाद गूच को बर्खास्त किया गया है।

कप्‍तान की कुर्सी बची पर कोच का जाना जारी

graham gooch sacked by ecb

एंडी फ्लॉवर ने जनवरी में एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 0-5 की शिकस्त के बाद इस्तीफा दे दिया था।

60 साल के गूच ने ईसीबी के बयान में कहा, "कप्तान एलिस्टर कुक के साथ चर्चा के बाद मूर्स ने मुझे बताया कि वह बदलाव के पक्ष में हैं। हालांकि यह मेरे लिए दुखद समाचार है लेकिन मैं गूच और नए कोच के फैसले का सम्मान करता हूं।"

इंग्लैंड के लिए 118 टेस्ट में 8900 रन बनाने वाले गूच ने कहा कि एशेज सीरीज में शर्मनाक हार के बावजूद कुक इंग्लैंड की कप्तानी के लिए सबसे उपयुक्त खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा, "मेरी राय में कुक इंग्लैंड की कप्तानी के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं। उनका सभी सम्मान करते हैं और उन्हें अभी कई चुनौतियों का सामना करना है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed