फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girls football in dehradun

21 अप्रैल से गर्ल्स करेंगी दनादन गोल

Tue, 01 Apr 2014 12:53 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Apr 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
girls football in dehradun

दून में फुटबॉल के गढ़ पवेलियन मैदान में पहली बार गर्ल फुटबॉलरों को अपने खेल का दम दिखाने का मौका मिल रहा है।

विज्ञापन


पांच अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन
21 अप्रैल से शुरू हो रहे इंटर स्कूल गर्ल्स चैलेंज कप के लिए दून की 17 और नैनीताल की एक टीम ने प्रतिभाग की सहमति दी है। हालांकि, इच्छुक टीमें पांच अप्रैल तक आवेदन कर सकती हैं।

पढ़ें, 'भगत सिंह कोश्यारी पर भारी पड़ेंगे एनडी तिवारी'
विज्ञापन


उत्तराखंड फुटबॉल रेफरी एसोसिएशन और देहरादून फुटबॉल एकेडमी के कार्यालय में रविवार को विंटर गेम्स फेडरेशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष एसएस पांगती ने टूर्नामेंट के ब्रॉशर का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के सचिव वीएस रावत ने बताया कि टूर्नामेंट लीग कम नॉकआउट बेस पर खेला जाएगा। कप का मकसद बालिका फुटबॉलरों को बेहतर मौके उपलब्ध कराना है।

पढ़ें, हिमालय में है औषधीय पौधों की भरमार

21 से 27 अप्रैल तक चलने वाले टूर्नामेंट में आवेदन के लिए पांच अप्रैल अंतिम तिथि, जबकि प्रवेश शुल्क दो हजार रुपए है। टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर माउंट फोर्ड एकेडमी के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।

इस दौरान उमेश पुंडीर, जगमोहन सिंह रावत, डीएस बिष्ट, मुकेश जुगरान, सुदीप जुगरान, गोविंद सिंह, सुरेंद्र पयाल, तरुण नेगी, प्रवीण रावत, मोनिका बिष्ट, सुचित्रा खरोला, ज्योति, विजय आदि मौजूद रहे।


ये टीमें दिखाएंगी दम
कसिगा स्कूल, यूनिसन वर्ल्ड स्कूल-ए और बी, होपटाउन स्कूल-ए और बी, दून इंटरनेशनल स्कूल-ए और बी, एशियन स्कूल, समर वैली स्कूल, तिब्बतन विलेज स्कूल, मोरेवियन स्कूल, ओएनजीसी पॉलीटेक्निक, पेसलवीड कॉलेज, देहरादून फुटबॉल एकेडमी, दून ग्रामर स्कूल, केवि बीरपुर, केवि सालावाला, ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल।

सरकारी स्कूलों को देंगे बढ़ावा

गर्ल्स चैलेंज कप के माध्यम से सरकारी स्कूलों की छात्राओं को भी भी फुटबॉल से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए स्कूलों से संपर्क कर टीम उतारने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

पढ़ें, ...तो क्या पीडीएफ लगाएगी कांग्रेस की नैया पार

आर्थिक रूप से कमजोर स्कूलों की टीमों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। टीम का चयन एकेडमी की कमेटी करेगी।

ब्वॉयज चैलेंज कप पांच मई से
उत्तराखंड फुटबॉल रेफरी एसोसिएशन और देहरादून फुटबॉल एकेडमी के तत्वावधान में पांच मई से द्वितीय इंटर स्कूल ब्वॉयज चैलेंज कप फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

कसिगा स्कूल मैदान में प्रस्तावित प्रतियोगिता में आवेदन के लिए 20 अप्रैल अंतिम तिथि है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed