फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   gautam-gambir-make-centuary-in county-cricket

गौतम हुए गंभीर, काउंटी में जड़ा सैकड़ा

Sat, 31 Aug 2013 05:57 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 31 Aug 2013 05:57 PM IST
विज्ञापन
gautam-gambir-make-centuary-in county-cricket
टीम में जगह और खोई फॉर्म हासिल करने के लिए इंग्लैंड गए गौतम गंभीर ने लगातार चार बार असफल होने के बाद आखिरकार काउंटी क्रिकेट में सैकड़ा जमाकर अपने आलोचकों को कुछ वक्त के लिए चुप करा दिया।
विज्ञापन


गौतम गंभीर ने यह सैकड़ा एसेक्स की तरफ से खेलते हुए, ग्लुसेस्टरशयर के खिलाफ डिवीजन टू कंट्री चैंपियनशिप में लगाया।

वह इससे पहले के मैचों में बार-बार नाकाम हो रहे थे। यहां तक कि इस मैच की पहली पारी में भी वह जीरो पर आउट हो गए थे।

गौतम गंभीर के शानदार सैकड़े की बदौलत दूसरी पारी में चाय के समय तक बिना विकेट खोए हुए टीम ने 191 रन बना लिए थे।

गौतम ने अपनी 100 रन की पारी में 11 शानदार चौक्के और एक लंबा छक्का लगाया।

गंभीर ने अपनी इस पारी के दौरान कमजोर गेंदां का इंतजार किया और मौका मिलने पर सिंगल-डबल की बदौलत अपना सैकड़ा पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed