फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   gautam Gambhir threatened to hit with bat DDCA pitch curator!

गुस्से में गंभीर, बल्ले से मारने की धमकी दी!

Tue, 25 Feb 2014 02:53 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 25 Feb 2014 02:53 PM IST
विज्ञापन
gautam Gambhir threatened to hit with bat DDCA pitch curator!

मैदान पर कई बार झगड़ा कर चुके टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर अब एक नए विवाद में फंस गए हैं। ऐसी खबर है कि बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दिल्ली एंड जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के पिच कयूरेटर से हुए झगड़े के बाद बल्ले से मारने का इशारा भी किया।

विज्ञापन


गंभीर और पिच क्यूरेटर वेंकट सुंदरम के बीच तीखी बहस और अपशब्दों की बौछार होने के बाद गंभीर ने बल्ला उठाकर उन्हें मारने की धमकी दी थी।

घटना के बाद सुंदरम ने बताया कि उन्होंने डीडीसीए के शीर्ष अधिकारियों को आधिकारिक शिकायत दर्ज करा दी है। यह घटना उस समय हुई कि जब दिल्ली की टीम फिरोजशाह कोटला मैदान पर अभ्यास कर रही थी, इस बीच सुदंरम ने ग्राउंड स्टॉफ को विकेट तैयार करने का निर्देश दिया। यहां पर 27 फरवरी से विजय हजारे ट्रॉफी (एकदिवसीय मुकाबले) शुरू होने हैं और दिल्ली इस टूर्नामेंट की गत चैंपियन भी है।

विज्ञापन

गंभीर का किसी भी घटना से इनकार

gautam Gambhir threatened to hit with bat DDCA pitch curator!

गंभीर से मार खाने की धमकी के बाद सुदंरम ने कहा, "मैं रोजाना की तरह जब ग्राउंड स्टॉफ को निर्देश दे रहा था तभी अचानक गंभीर आए और हमारे बीच हस्तक्षेप करते हुए मेरे स्टॉफ से मेरे निर्देशों का पालन नहीं करने को कहा। उन्होंने मुझे चुप करा दिया और कहा कि आप जाओ और समाचारपत्रों को इंटरव्यू दो।"

गंभीर का सुदंरम पर बरसना जारी रहा और उन्होंने क्यूरेटर से आगे कहा कि यहां आप कोई हस्तक्षेत्र मत करो। गौतम गंभीर ने हर किसी के सामने उन्हें डांटा। इस बुजुर्ग क्यूरेटर ने आगे कहा, "मैंने उसे माफ कर दिया है और डीडीसीए के शीर्ष अधिकारियों से इस बात की शिकायत नह‌ीं कि है कि इस बल्‍लेबाज ने उनको मारने के लिए बल्‍ला उठाया था।"

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक एक ग्राउंडस्टॉफ ने भी स्वीकार किया है कि कप्तान ने हमसे पिच पर पानी नहीं डालने को कहा था, जबकि क्यूरेटर ने हमसे ऐसा करने को कहा था। दोनों के बीच अंग्रेजी में तीखी बहस भी हूई। हालांकि गंभीर ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है।

द्रविड़ और कोहली के साथ भी झगड़ चुके हैं गौती

gautam Gambhir threatened to hit with bat DDCA pitch curator!

कभी टीम इंडिया के नियमित सदस्य रहे गंभीर इन दिनों अपने गलत कारणों से चर्चा में हैं। दिल्‍ली रणजी टीम के कप्तान गंभीर को बेहद गुस्से वाले खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। पहले भी वह कई बार मैदान पर विपक्षी खिलाड़ियों से उलझ चुके हैं। उनका पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ बहसबाजी खासी चर्चित भी रही है।

पिछले साल आईपीएल के दौरान दो विपक्षी टीमों के कप्तान के साथ ही वह बुरी तरह से उलझे थे। राजस्‍थान रॉयल्स के कप्तान और टीम इंडिया में उनके पूर्व साथी राहुल द्रविड़ से भी बड़ी बुरे तरीके से झगड़ा किया था। भारतीय क्रिकेट के विनम्र खिलाड़ियों में शुमार द्रविड़ उनकी बातों का ध्यान भी नहीं दे रहे थे फिर भी गंभीर उनसे उलझते रहे। बाद में इसके लिए गंभीर ने द्रविड़ से माफी भी मांग ली थी।

यही नहीं ‌अपने से कहीं जूनियर और टीम इंडिया के बल्‍लेबाज विराट कोहली के साथ भी बहस की थी। जिस समय गंभीर ने कोहली के साथ बहस की थी उस समय कोहली रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (आरसीबी) के कप्तान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed