फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   gautam gambhir on team india back

टीम इंडिया में वापसी पर बोले गौतम गंभीर

Thu, 15 May 2014 05:36 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 15 May 2014 05:36 PM IST
विज्ञापन
gautam gambhir on team india back
बेहद खराब शुरुआत के बाद आईपीएल 7 में लगातार 3 अर्द्धशतक लगाकर फॉर्म हासिल करने वाले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि उनका पूरा ध्यान अभी आईपीएल पर है न कि भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे और 2015 वर्ल्ड कप पर।
विज्ञापन


गंभीर की हालांकि आईपीएल में इस बार शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और वह शुरुआती तीन मैचों में खाता भी नहीं खोल सके लेकिन इसके बाद जबरदस्त वापसी करते हुए उन्होंने लगातार 3 अर्द्धशतक ठोक अपने फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए।
विज्ञापन


गंभीर हालांकि कहते हैं कि वह आईपीएल को टीम इंडिया में अपनी वापसी की नजर से नहीं देख रहे हैं।

'IPL में हमेशा बेहतर करने की कोशिश करता हूं'

gautam gambhir on team india back
गौतम गंभीर ने कहा, "मैं अभी भी अपनी इस सोच पर कायम हूं कि टीम इंडिया में वापसी के लिए आईपीएल आधार नहीं हो सकता। हालांकि यह एक बेहतरीन टूर्नामेंट है जहां मैं अपनी टीम के लिए हमेशा बढ़िया करने का इच्छुक रहता हूं।"

गंभीर से जब पूछा गया कि भारत के आगामी इंग्लैंड दौरा और फिर अगले साल होने वाला वर्ल्ड कप पर उनकी निगाहें हैं तो कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान ने कहा, "इस समय फिलहाल मेरी निगाहें केवल आईपीएल में अपनी टीम के लिए बढ़िया करने पर है। अगर मेरा प्रदर्शन सही रहा तो निश्चित रूप से मुझे विश्वास है कि चयनकर्ता और टीम प्रबंधन कोई सही फैसला जरूर करेंगे।"

बेहद जुझारू टीम है केकेआर

gautam gambhir on team india back

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने टूर्नामेंट में उतार-चढ़ाव के बाद जीत की पटरी पर लौटी अपनी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि केकेआर उन टीमों में है जो लड़ने की क्षमता रखती है।

कोलकाता ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

गंभीर ने मुंबई के खिलाफ मैच के बाद कहा, "यह जीत हमारी टीम की प्रतिभा को दिखाती है। हमारी टीम में लड़ने की क्षमता है। पांच मैच हारने के बाद टीम को जीत की पटरी पर लौटने से काफी भरोसा मिला है।"

विज्ञापन

'तीसरे नंबर पर खेलना अच्छा लगता है'

gautam gambhir on team india back
दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा ने कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बुधवार को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी का उन्होंने काफी लुत्फ उठाया। ओझा ने कहा कि वह आगे भी इसी क्रम पर बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे।

उन्होंने कहा, "मैं आगे भी नंबर 3 पर बल्लेबाजी करना पसंद करूंगा। मुझे इस क्रम पर आकर पारी को संवारने की जिम्मेदारी पसंद है। जब मैं पांचवें या छठे क्रम पर उतरता हूं तो वहां पहली ही गेंद से हिट लगाना कठिन होता है जबकि इस क्रम पर उतरने से पारी को संवारने के लिए आपके पास काफी समय मिल जाता है।"

नमन ओझा ने पंजाब के खिलाफ 36 गेंद में 79 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। हालांकि इसके बावजूद हैदराबाद को मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed