फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   gautam gambhir fined for showing dissent to umpire

'जीत का जश्न' मना ही रहे थे कि गंभीर पर लग गया जुर्माना

Mon, 19 May 2014 07:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 19 May 2014 07:44 PM IST
विज्ञापन
gautam gambhir fined for showing dissent to umpire

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में आपत्तिजनक व्यवहार के लिए मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन


हैदराबाद में रविवार को खेले गए मैच के दौरान केकेआर के कप्तान गंभीर को अंपायर के निर्णय पर आपत्तिजनक व्यवहार का दोषी पाया गया है। मैच के दौरान गंभीर को कैच आउट दिया गया था लेकिन गंभीर ने अंपायर के इस निर्णय पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन


गंभीर ने लेवल वन के इस आरोप को स्वीकार कर लिया है तथा इसी के साथ अपनी गलती और जुर्माने को भी स्वीकार कर लिया है। केकेआर आईपीएल प्लेऑफ में अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के लिए मंगलवार को ईडन गार्डंस में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अहम मैच में उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगलूरू में ही होगा आईपीएल का फाइनल

gautam gambhir fined for showing dissent to umpire

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) का सभी शर्तों का पालन करने का वादा करने के बावजूद आईपीएल 7 का फाइनल मैच बंगलूरू में ही खेल जाएगा।

इंडियन प्रीमियर लीग गवर्निंग काउंसिल (जीसी) ने फैसला किया है की एक जून को होने वाला टूर्नामेंट का फाइनल पहले से ही तय कार्यक्रम के अनुसार बंगलूरू में खेला जाएगा।

बीसीसीआई सचिव संजय पटेल ने कहा, "गवर्निंग काउंसिल ने पिछली रात कांफ्रेंस के जरिए एक बैठक बुलाई थी जिसमें सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से हमने पहले लिए गए फैसले पर कायम रहने निर्णय लिया है और फाइनल बंगलूरू में ही होगा। एक बड़ा कारण यह है की हमारे पास सोमवार और मंगलवार तक बिल्कुल भी वक्त नहीं हैं और अभी काफी तैयारियां करने की जरूरत है।"

हार का ठीकरा धीमी पिच पर फोड़ा

gautam gambhir fined for showing dissent to umpire

चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने रविवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ मिली हार का ठीकरा धीमी पिच पर फोड़ा।

फ्लेमिंग ने कहा, "हमारी हार का सबसे बड़ा कारण धीमी पिच पर बल्लेबाजों के लिए बनीं मुश्किल परिस्थितियां थी। हालांकि मैच कम स्कोर वाला रहा लेकिन इसके बावजूद हमें जीत की उम्मीद थी।"

इस बीच न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट क‌प्तान फ्लेमिंग ने 48 गेंदों में 62 रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाज सुरेश रैना की जमकर प्रशंसा की।

अब बिहार क्रिकेट का भला करेंगे नरेंद्र मोदी

gautam gambhir fined for showing dissent to umpire

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार (सीएबी) के सचिव आदित्य वर्मा बीसीसीआई की शिकायत लेकर अब प्रधानमंत्री बनने जा रहे भाजपा नेता नरेंद्र मोदी के पास पहुंच गए हैं।

वर्मा ने मोदी को एक पत्र लिखकर बिहार के युवा क्रिकेटरों की मदद करने और क्रिकेट को साफ सुथरा बनाने के लिए बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से अलग हुए एन श्रीनिवासन के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने बिहार में क्रिकेट को चलाने के लिए एक एडहॉक कमेटी बनाने के लिए मोदी से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसी राज्य झारखंड ने धोखे से बिहार की मान्यता हासिल कर ली। वर्मा ने मोदी को लिखी चिट्ठी में लिखा है, "अगर आप बीसीसीआई के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करेंगे तो इस संस्था को कोई नहीं बचा पाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed