फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   garhwal youth cup in dehradun.

फुटबॉल के महासंग्राम में DFA का जीत से आगाज

Wed, 07 Jan 2015 11:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 07 Jan 2015 11:45 AM IST
विज्ञापन
garhwal youth cup in dehradun.

देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में गढ़वाल यूथ कप का शुभारंभ हो गया। फुटबॉल के इस टूर्नामेंट के अंडर-13 में डीएफए दून का आगाज जीत के साथ हुआ।

विज्ञापन


1-1 से बराबरी पर छूटा मुकाबला
शुरुआती मैच में उसने प्रतिद्वंद्वी बीबीएफएस दिल्ली को 1-0 से परास्त किया। यह गोल अभिषेक के कदमों से निकला। इसी वर्ग में डीएफए गढ़वाल और बीबीएफएस देहरादून का मुकाबला 1-1 से बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन


डीएफए के लिए सूरज, जबकि बीबीएफएस के लिए पुक्षित ने गोल दागा। अंडर-15 के पहले मैच में बीबीएफएस दिल्ली की भिड़ंत डीएफए दून के साथ हुई। मुकाबला ड्रॉ रहा। इस वर्ग में डीएफए गढ़वाल और बीबीएफएस चंडीगढ़ के बीच खेला गया दूसरा मुकाबला भी बगैर नतीजे के समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-17 में डीएफए देहरादून और बीबीएफएस दिल्ली के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर छूटा। डीएफए के लिए आकाश, बीबीएफएस के लिए प्रद्युमभन ने गोल मारा।

इसी वर्ग में गोल्डन बूट साकर एकेडमी गाजियाबाद ने बीबीएफए दिल्ली-2 को 3-0 से परास्त किया। योगेश ने 2, जबकि दिग्विजय ने एक गोल किया। केवि एफआरआई और बीबीएफएस दिल्ली के बीच हुए मुकाबले में एफआरआई ने 2-0 से जीत हासिल की। उसके लिए आशीष और रोहित ने गोल किए।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने किया। मौके पर हर्षमणि व्यास, डॉ. एस फारुख, नीनू सहगल, रविंद्र जुगरान, अनिता शर्मा, सतीश सार्की, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed