युवराज अब भी हैं मैच विनर: गौतम गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के प्रमुख सलामी बल्लेबाजों में शुमार किए जाने वाले गौतम गंभीर ने टी-20 फाइनल में हार के लिए युवराज को विलेन बताने को लेकर सवाल उठाए हैं। गंभीर ने आरोप मढ़ा कि यह मीडिया ही है जो युवराज को विलेन बनाने पर तुली हुई है।
'हार के लिए युवी दोषी नहीं'
गौतम गंभीर ने कहा, "क्रिकेट एक टीम खेल है, फिर एक खिलाड़ी को टीम की हार के लिए कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। उनकी नजरों में युवराज मैच विनर थे और आगे भी मैच विनर रहेंगे।"
एक प्रमोशनल कार्यक्रम के दौरान गंभीर ने कहा, "जो युवराज के साथ हुआ वह टीम के किसी भी खिलाड़ी के साथ हो सकता है, लेकिन उसके साथ इस तरह का व्यवहार किया जाना ठीक नहीं है।'
बॉलीवुड भी आया युवी के सपोर्ट में
युवी के सपोर्ट में केवल क्रिकेटर ही नहीं हैं। बॉलीवुड भी उनके साथ खड़ा दिख रहा है। चाहे सूबे महानायक अमिताभ बच्चन हों या फिर फिल्म निर्माता अरबाज खान और मधुर भंडारकर। सभी भारतीय टीम की हार के लिए युवराज को दोषी नहीं मान रहे।
अमिताभ के मुताबिक, "फाइनल मैच में सिर्फ एक अच्छी टीम जीती है। इसके लिए मैं श्रीलंका को बधाई देता हूं वह हमसे बेहतर खेले।" फिल्म निर्माता अरबाज खान के मुताबिक, "युवी मैच विनर हैं लेकिन फाइनल में उनका दिन अच्छा नहीं था। यह दुखद है कि यह मैच विश्व कप फाइनल था। वह अब भी महान खिलाड़ी हैं और हमें अब आगे बढ़ना चाहिए।"
युवराज का बचाव करते हुए मधुर भंडारकर ने कहा, "कौन हैं वे बेवकूफ, जिन्होंने युवी के घर पर पत्थर फेंके हैं सिर्फ इसलिए कि हम एक मैच हार गए। हम भूल गए कि वह युवी थे, जिन्होंने हमें दो बार विश्व कप में जीत दिलाई है।"