{"_id":"edba53e2ca908fc8adb1f959a797e0c6","slug":"free-entry-for-the-2nd-odi-today-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्शकों की बल्ले-बल्ले, फ्री में देखेंगे दूसरा वनडे मैच","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
दर्शकों की बल्ले-बल्ले, फ्री में देखेंगे दूसरा वनडे मैच
बिपिन दाणी
Updated Mon, 25 Aug 2014 08:08 PM IST
विज्ञापन
मेजबान श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच मंगलवार को होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले में दर्शक बिना टिकट स्टेडियम में मैच देखने का लुत्फ उठाएंगे।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने यह फैसला किया है। दरअसल यह मैच 27 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना था लेकिन खराब मौसम के कारण इसे हम्बनटोटा के मंहिदा राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया गया।
एसएलसी के अधिकारियों ने फोन पर जानकारी देते हुए कहा, "हमारे पास टिकट बेचने का समय नहीं है इसलिए हमने दर्शकों को फ्री एंट्री देने का फैसला किया है। हमें इस मैच में करीब 2500 दर्शकों के आने की उम्मीद है। दर्शकों के लिए फ्री एंट्री वीआईपी स्टैंड के लिए नहीं सिर्फ जनरल स्टैंड के लिए होगी।"

Trending Videos
अब तक क्रिकेट में ऐसा कभी नहीं हुआ
पुणे के खेल आंकड़ों के विशेषज्ञ सुधीर वैध्य ने कहा, "यह बहुत ही अनोखा वाकया होगा जब दर्शक पूरा मैच फ्री में देख सकेंगे। अभी तक के पूरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा।"
वहीं, क्रिकेट इतिहास के जानकार केरसी मेहर होमजी ने ऑस्ट्रेलिया से फोन पर कहा कि मुझे नहीं लगता कि ऐसा पहले कभी हुआ होगा जब लोगों को पूरा मैच फ्री में देखने की अनुमति दी गई होगी।