{"_id":"1a43f26bdc5a9a2586bdba3f69644aab","slug":"football-tournament-doon-star-and-shivalik-club-won-their-matches-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल: दून स्टार और शिवालिक क्लब ने जीते मुकाबले","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
फुटबॉल: दून स्टार और शिवालिक क्लब ने जीते मुकाबले
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
72 वीं लाला नेमीदास ए डिवीजन जिला फुटबाल लीग में दून स्टार और शिवालिक क्लब ने अपने-अपने मैच जीत लिए। जबकि आक्रांता और दून चैलेंजर के बीच मैच ड्रा रहा।
विज्ञापन
पवेलियन मैदान में सोमवार को दून स्टार और विजय कैंट के बीच मुकाबला हुआ। दून स्टार के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजय कैंट को 4-0 से रौंदकर एकतरफा जीत हासिल की। टीम की ओर से पहला गोल 21वें मिनट में शुभम ने किया। इसके बाद प्रतीक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 29 और 35 मिनट में ताबड़तोड़ दो गोल दागकर विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया। 58वें मिनट में गौरव ने टीम के लिए चौथा गोल किया।
विज्ञापन
दूसरा मैच रहा ड्रॉ
दूसरा मैच आक्रांता और दून चैलेंजर के बीच हुआ। दोनों के बीच मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। दून चैलेंजर के लिए 25 वें मिनट में दिनेश ने गोल दागकर बढ़त बनाई। आक्रांता की ओर से 60वें मिनट में शुभम ने गोल दागकर मैच बराबरी पर ला दिया। इसके बाद निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं हो सका।
विज्ञापन
तीसरे मैच में शिवालिक ने सुंदरवाला ब्वायज को 3-1 से हराया। शिवालिक के लिए मनीष ने 22, 57 और 59वें मिनट में लगातार गोल दागकर हैट्रिक लगाई। सुंदरवाला की तरफ से अभिषेक ने 56वें मिनट में गोल दागा। मंगलवार को पवेलियन ग्राउंड में सिटी यंग व विल्स यूथ, तपोवन व दून स्टार और गढ़वाल स्पोर्टिंग व देहरा इलेवन के बीच मैच होंगे।