फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   football tournament

क्वार्टर फाइनल में पहुंचा स्पोर्ट्स कॉलेज

Wed, 23 Jul 2014 03:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 Jul 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
football tournament

अंकुल के दो गोलों की बदौलत महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने द्वितीय ऑल इंडिया अंडर-19 इंटर स्कूल-एकेडमी फुटबॉल चैंपियनशिप में जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

विज्ञापन


आर्यन स्कूल से हुआ स्पोर्ट्स कॉलेज का सामना
दूसरे मैच में दूनवैली पब्लिक स्कूल ने जीत के साथ अंतिम आठ में प्रवेश किया। उत्तराखंड फुटबॉल रेफरी एसोसिएशिन और देहरादून फुटबॉल एकेडमी के तत्वावधान में मार्शल स्कूल स्पोर्ट्स फील्ड में स्पोर्ट्स कॉलेज का सामना आर्यन स्कूल से हुआ।
विज्ञापन


मैच के दूसरे मिनट में ही अनुराग के गोल से स्पोर्ट्स कॉलेज ने 1-0 की बढ़त बना ली। आर्यन स्कूल ने बराबरी के लिए प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

मैच के 34वें व 39वें मिनट में अंकुल ने गोल कर स्पोर्ट्स कॉलेज को 3-0 से आगे कर दिया। 46वें मिनट में शुभम राणा ने स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए चौथा गोल दागा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के अंत तक स्पोर्ट्स कॉलेज ने आर्यन स्कूल को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया और 4-0 से जीत हासिल की। दूसरा मैच मार्शल स्कूल और दूनवैली पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया।


50वें मिनट में कपिल ने किया गोल

हरीश ने 23वें और रूपेश ने 24वें मिनट में गोल कर दूनवैली को 2-0 की बढत दिलाई। 50वें मिनट में कपिल ने गोल कर दूनवैली पब्लिक स्कूल को 3-0 से आगे कर दिया। मैच के अंत तक दूनवैली की बढ़त कायम रही।

तीसरा मैच जोहार क्लब मुनस्यारी और सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें जोहार क्लब ने 2-0 से जीत दर्ज की।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-anshulk@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 8392946708 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed