मेजबान को बल्लेबाजों की नाकामी के बाद गेंदबाजों से भरोसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बल्लेबाजों की नाकामी के बाद वेस्ट इंडीज के गेंदबाजों ने टीम की वापसी की थोड़ी उम्मीद रखी है।
जमैका में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन मेहमान टीम ने दो शतकों के दम पर अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 508 रन बनाकर घोषित कर दी। इसके बाद विंडीज के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप हो गए और पूरी टीम 262 रन बनाकर आउट हो गई।
लेकिन बल्लेबाजों की नाकामी के बाद कैरेबियाई टीम के गेंदबाजों ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कीवी टीम के 2 विकेट झटककर मैच में बने रहने की उम्मीद कायम रखी है।
अच्छी शुरुआत के बाद ढह गई विंडीज टीम
न्यूजीलैंड के पांच सौ से ज्यादा रन बनाने के बाद वेस्ट इंडीज को अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन ओपनर क्रिस गेल और केरोन पॉवेल के बीच पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी होने के बाद वेस्ट इंडीज की पारी लड़खड़ा गई।
अपना सौवां टेस्ट मैच खेल रहे क्रिस गेल ने 64 रनों की पारी खेली, लेकिन अनुभवी बल्लेबाज शिवनारायन चंद्रपॉल ने सर्वाधिक 84 रनों की नाबाद पारी खेली।
दूसरे छोर पर अन्य बल्लेबाजों ने काफी निराश किया और कीवी गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके। फिडेल एड्वडर्स, डेरेन ब्रॉवो और मार्लोन सैमुअल्स खाता भी नहीं खोल सके। हालांकि टीम के नए कप्तान दिनेश रामदीन ने 39 रनों की पारी खेली।
साउदी के आगे सहमे कैरेबियाई बल्लेबाज
टिम साउदी ने महज 19 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि मार्क क्रेग को भी 4 सफलता मिली।
दूसरी पारी में न्यूजीलैंड को दोहरा झटका
पहली पारी में एक रन बनाने वाले पीटर फुल्टन दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल सके। पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर जीरोम टेलर ने उन्हें कैच आउट करा दिया।
इसके बाद केन विलियम्सन (2) भी चलते बने। उन्हें केमोर रोच ने बोल्ड कर चलता किया। महज 7 रन पर 2 विकेट गंवाने से कीवी टीम संकट में दिखने लगी लेकिन स्टंप्स तक उसे अगला झटका नहीं लगा। खेल खत्म होने के समय न्यूजीलैंड ने 2 विकेट पर 14 रन बना लिए थे और उसकी कुल 260 रनों की बढ़त हो गई थी।