फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   first indian woman wrestler bb bulbul challenge.

भारत की पहली महिला रेसलर से डरते हैं विदेशी रेसलर

Tue, 23 Feb 2016 03:52 PM IST
हिमांशु जोशी/ अमर उजाला, हल्द्वानी
हिमांशु जोशी/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 23 Feb 2016 03:52 PM IST
विज्ञापन
first indian woman wrestler bb bulbul challenge.

भारत की पहली महिला रेसलर बीबी बुलबुल ने हल्द्वानी पहुंचते ही महिला रेसलरों के साथ ही मर्दों को भी ओपन चैलेंज दिया है कि यदि किसी में दम है तो मुझसे आकर लड़े। दिखा दूंगी कि किसमें कितना दम है। सबको फिट कर दूंगी। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी चैलेंज दिया था, लेकिन किसी ने उसे एक्सेप्ट नहीं किया।

विज्ञापन


दलीप सिंह राणा उर्फ खली की शिष्या बीबी बुलबुल ने एक बार फिर विदेशी रेसलरों को ललकारा है। उन्होंने रेसलरों को ओपन चैलेंज दिया है। महिला रेसलर बीबी बुलबुल ने कहा कि मुझसे लड़ने वाला यहां कोई नहीं है। बुलबुल ने कहा कि मेरी ही एकेडमी के एक लड़के ने मेरा चैलेंज स्वीकार किया है, उससे तो मैं सिंगल फाइट करूंगी।
विज्ञापन


यदि कोई और भी मुझसे लड़ना चाहे तो उसे भी देख लूंगी। पर मैं चाहती हूं कि कोई विदेशी रेसलर मेरा चैलेंज स्वीकार करे। उन्होंने कहा कि पहले भी मैंने डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलरों को चैलेंज किया था और आज भी कर रही हूं। बीबी बुलबुल दिल्ली की रहने वाली हैं। 100 किलो वजन की बुलबुल ने बताया कि अभी तक किसी ने उनका चैलेंज एक्सेप्ट नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीजे बानी करेंगी ‘द ग्रेट खली रिटर्न्स’ शो को होस्ट

first indian woman wrestler bb bulbul challenge.

हिमांशु जोशी/ अमर उजाला, हल्द्वानी

‘द ग्रेट खली रिटर्न्स’ सीरीज के 24 फरवरी को होने वाले खली मेगा शो को होस्ट करने के लिए वीजे बानी हल्द्वानी पहुंच रही हैं। वीजे बानी कई रियल्टी शो समेत म्यूजिक एलबम और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात तक वीजे बानी हल्द्वानी पहुंच जाएंगी।

खली मेगा शो में एंकर और कामेंट्रेटर जॉय बाथ का साथ देने के लिए वीजे बानी ने अपनी सहमति दे दी है। चंडीगढ़ में जन्मी वीजे बानी का वास्तविक नाम गुरुबानी जुडगे है। बानी टेलिविजन होस्ट, एंकर और वीजे मॉडल हैं। बताया जा रहा है कि बानी इस ऑफर को सुनने के बाद से काफी खुश हैं।

उन्होंने आफर सुनते ही इस प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि जॉय बाथ जैसे कामेंट्रेटर और एंकर के साथ काम करने में मुझे अच्छा लगेगा। उन्होंने कहा कि जिस आयोजन में देश-विदेश के रेसलर हिस्सा ले रहे हों, उससे जुड़ना ही बड़ी बात है। वीजे बानी 2006 में एमटीवी रोडीज की रनर अप रह चुकी हैं।

इसके बाद रोडीज-6, 7, 8, 9 को उन्होंने होस्ट किया। इसके बाद 2007 में हेमेश रेशमिया की एलबम ‘आप का सुरूर’ में भी उन्होंने काम किया। 2011 में उन्होंने अभिनेता राजीव खंडेलवाल और अभिनेत्री सोहा अली खान के साथ भी काम किया। चंडीगढ़ से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद बानी ने प्रेस्टिसियस कॉलेज इलाहाबाद से स्नातक किया। हाल ही में बानी बिग बोस-9 को भी अभिनेता सलमान खान के साथ होस्ट कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed