{"_id":"617932f2491aaaf87be67387f4341dbf","slug":"first-day-of-warm-up-match-in-england","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फॉर्म में दिखे गौतम गंभीर, 3 बल्लेबाजों ने ठोका अर्धशतक","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
फॉर्म में दिखे गौतम गंभीर, 3 बल्लेबाजों ने ठोका अर्धशतक
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 27 Jun 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अपने पहले तीन दिवसीय अभ्यास मैच में लीस्टरशायर के खिलाफ पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया, खासकर गौतम गंभीर ने। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारत को दो अभ्यास मैच खेलना है।
लीस्टर में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर शिखर धवन (60) और मुरली विजय (20) ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।
पहले दिन क्रीज पर उतरे भारत के 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेली। शिखर धवन के अलावा गौतम गंभीर (54) और चेतेश्वर पुजारा (57) ने भी अर्धशतक लगाए। स्टंप्स तक भारत ने 4 विकेट पर 333 रन बना लिए थे।

3 बल्लेबाज रिटायडर्ट हर्ट होकर क्रीज से हटे
ओपनर मुरली विजय 51 गेंदों में 3 चौकों के साथ 20 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शिखर धवन 100 गेंदों में 12 चौकों के साथ 60 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए।
रिटायर्ड हर्ट होने से पहले धवन और गौतम गंभीर ने दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की। हालांकि टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल सके और महज 29 रन बनाकर बोल्ड हो गए।
पहले दिन भारत को ठोस शुरुआत दिलाने के बाद अन्य साथियों को मौका देने के लिए 3 शीर्ष बल्लेबाज रिटायर्ड हर्ट लेकर क्रीज से हट गए। शिखर धवन के अलावा गौतम गंभीर और चेतेश्वर पुजारा भी रिटायर्ड हर्ट हुए।

फॉर्म में दिख रहे गौतम गंभीर
पहले दिन का खेल खत्म होने के समय अजिंक्य रहाणे (47) और रोहित शर्मा (43) खेल रहे थे। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
भारतीय खेमे के लिए यह अच्छी बात है कि गंभीर फॉर्म में दिख रहे हैं। लंबे समय बाद टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले गंभीर ने 101 गेंद खेलते हुए 54 रन (7 चौका) बनाए।
इंग्लैंड की धरती पर गंभीर ने जिस तरह से शुरुआत की है उससे भारतीय बल्लेबाजी को मजबूती मिल सकती है जो 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में काफी काम आ सकता है।

5 मैचों की सीरीज पर धोनी की यह है राय
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा की टीम में कम अनुभवी खिलाड़ी होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलना एक नई चुनौती है।
धोनी ने कहा, "हमारे मुकाबले वे घरेलू परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं और यह एक मुश्किल और लंबी सीरीज होगी। काफी लंबे समय बाद हम 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जा रहे हैं इसलिए यह हमारे लिए कुछ नया होगा।"
हाल ही में इंग्लैंड को श्रीलंका के हाथों 1-0 से टेस्ट सीरीज में हार मिली है लेकिन धोनी का मानना है की इससे मेजबान टीम को कमजोर करके नहीं आंका जा सकता। भारतीय कप्तान ने कहा, "पहले क्या हुआ इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आप हमेशा विरोधी को उनके टीम संयोजन के आधार पर आंकते हैं और इंग्लैंड अभी भी एक शानदार टीम है। इसका सीधा मतलब है की हमारे लिए आगे बहुत कड़ा मुकाबला होगा।"