{"_id":"ffa5675bed88bd626c9790b6c8086747","slug":"first-day-of-2014-in-sports-world","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीरू ही नहीं अफरीदी को भी लगा पहले दिन झटका","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
वीरू ही नहीं अफरीदी को भी लगा पहले दिन झटका
सुरेंद्र कुमार वर्मा
Updated Thu, 02 Jan 2014 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल के मैदान पर अगर किसी की साल की शुरुआत बेहद शानदार रही तो वह हैं 23 साल के न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कोरी एंडरसन। एंडरसन ने साल 2014 के पहले दिन की शुरुआत बेहद धमाकेदार अंदाज में की।
उन्होंने 47 गेंदों में नाबाद 131 रन बनाए। इस शतकीय पारी में उन्होंने महज 36 गेंदों में शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने एक गेंद से पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

सगाई के साथ की नए साल की शुरुआत
खेल जगत की सबसे चर्चित प्रेमी जोड़ी टेनिस जगत की सुंदरी कैरोलीन वोजनियास्की ने और पूर्व नंबर वन गोल्फर रोरी मैक्लराय नववर्ष 2014 की शुरुआत एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर की है।
आयरलैंड के मैक्लराय और डेनमार्क की वोजनियास्की ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की। अपनी प्रेमिका वोजनियास्की के साथ सिडनी में नए साल का जश्न मना रहे गोल्फर मैक्लराय ने लिखा, "सभी को नए साल की शुभकामनाएं। मुझे यह एहसास हो रहा है कि मेरा यह वर्ष बहुत अच्छा होने होने वाला है। मेरी 2014 की सबसे पहली जीत तो यही है कि उसने हां कर दी है।"
इसी तरह पूर्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी 23 वर्षीय वोजनियास्की ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं। रोरी और मैंने इस नए वर्ष का स्वागत बहुत ही जोश के साथ किया है। मैंने हां कर दी है।" वोजनियास्की ने इसी के साथ अपने ट्विटर एकाउंट पर हाथ में सगाई की अंगूठी पहने एक तस्वीर भी पोस्ट की है।

क्रिकेट के इस चतुर गेंदबाज की हुई जमकर धुनाई
फिरकी गेंदबाज सुनील नारायन को बेहद चतुर गेंदबाज माना जाता है और उनकी गेंद पर धुनाई करना किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। लेकिन साल के पहले दिन न्यूजीलैंड के साथ वनडे मुकाबले में उनकी जमकर धुनाई हुई।
सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाले कोरी एंडरसन ने उनकी लगातार दो गेंदों पर छक्का जड़ दिया। जबकि इससे पहले संभवतः ऐसा नहीं हुआ था कि किसी भी बल्लेबाज ने नारायन की गेंद पर लगातार दो छक्के जड़े। नारायन ने चार ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 50 रन खर्च कर डाले।

गंभीर-सहवाग का पहले ही दिन 'फ्लॉप शो'
कभी वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर का टीम इंडिया में जलवा था और गेंदबाज उन्हें गेंदबाजी करने से डरते थे, लेकिन पिछले साल दोनों ही क्रिकेटर अपनी खराब फॉर्म से जूझते रहे।
दिल्ली के दोनों दिग्गज बल्लेबाजों को आस थी कि साल 2014 उनके लिए अपार खुशी लेकर आएगा और इसकी शुरुआत दिन के पहले ही दिन से होगी। पर दोनों की किस्मत साल के पहले दिन भी रुठी रही।
एक जनवरी को सहवाग (11) और गंभीर (26) को दूसरी पारी के दौरान बल्लेबाजी का मौका मिला लेकिन दोनों ही सस्ते में पवेलियन लौट गए। दिग्गज बल्लेबाजों की नाकामी से दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।
दिल्ली की टीम को रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट दौर में पहुंचने के लिए कर्नाटक के खिलाफ मुकाबले में जीत हासिल करना जरूरी था लेकिन उसे आठ विकेट से हार मिली।

पाक के दो दिग्गजों ने पहले दिन ठोके शतक
पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज यूनुस खान और मौजूदा कप्तान मिस्बाह उल हक ने भी साल की शुरुआत शतकीय पारी के साथ की।
अबु धाबी में श्रीलंका के खिलाफ 31 दिसंबर से खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन यानी की साल 2014 के पहले दिन पाक के दो बल्लेबाजों ने शतक लगाने का कारनामा किया।
कप्तान यूनुस खान (136) और कप्तान मिस्बाह (135) के शानदार शतकों के दम पर पाकिस्तान पहली पारी में 383 रन बनाकर आउट हो गया। यूनुस और मिस्बाह ने चौथे विकेट के लिए 218 रन की नायाब साझेदारी की।

साथी के हटने से लगा लिएंडर पेस को झटका
भारत के सबसे सफल युगल टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस की साल की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्हें चेन्नई ओपन में बिना कोर्ट पर उतरे ही मैदान से बाहर होना पड़ा।
पेस इस बार नए जोड़ीदार के साथ उतर रहे थे लेकिन अपने जोड़ीदार के हट जाने के कारण लिएंडर पेस को बिना कोई मैच खेले साल के पहले टूर्नामेंट से हटना पड़ा। पेस के जोड़ीदार इटली के फेबियो फोगनिनी पैर की चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गए।