फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   first day full story of second test

इशांत के 'छक्के' ने नहीं, शमी ने कर दिया कारनामा

Fri, 14 Feb 2014 12:33 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 14 Feb 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
first day full story of second test
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए न्यूजीलैंड को न्योता दिया तो मेजबान टीम को इस बात का इल्म भी नहीं था कि उसे आज भारतीय गेंदबाजों की चुनौती का डटकर सामना करना होगा।
विज्ञापन


अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर खान ने मोहम्मद शमी के साथ मिलकर किवी बल्लेबाजों को शुरुआत में खूब छकाया। दोनों सलामी बल्लेबाजों हैमिश रदरफोर्ड और पीटर फुल्टन दोनों संघर्ष करते दिखे।
विज्ञापन


नौ ओवर तक दोनों बल्लेबाज महज 23 रन ही बना सके। अब तक इशांत ने एक ओवर डाले थे और एक ही रन दिए थे।

इशांत शर्मा के तिहरे झटकों से सहमा मेजबान

first day full story of second test
किवी टीम धीरे-धीरे अपनी पारी को आगे बढ़ाने में जुटी रही। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने अपने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर हैमिश रदरफोर्ड (12) को मुरली विजय के हाथों कैच आउट कराया।

इसके बाद अपने अगले ओवर में इशांत ने पीटर फुल्टन (13) को पगबाधा कर चलता कर दिया। इस समय किवी टीम का स्कोर दो विकेट पर 26 रन था।


इशांत यहीं नहीं थमे और अपने चौथे ओवर में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले टॉस लाथम को खाता खोले बगैर ही वापस भेज दिया। उन्होंने बेहद शानदार शुरुआत करते हुए तीन रन पर तीन विकेट झटक लिए थे। इस समय मेजबान टीम का स्कोर था तीन विकेट पर 28 रन।

लंच तक 50 पर चार विकेट गंवाए मेजबान ने

first day full story of second test
एक के बाद एक करके तीन विकेट गंवाकर संकट में दिख रही न्यूजीलैंड को उनको इन-फॉर्म बल्‍लेबाज केन विलियम्सन ने सहारा देने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर पर विकेटों के गिरने का सिलसिला चलता रहा।

कप्तान ब्रैंडन मैकुलम महज आठ रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर रवींद्र जडेजा के हाथों मिड ऑफ में लपके गए। लंच तक न्यूजीलैंड ने 51 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। उस समय केन विलियम्सन (15) और कोरी एंडरसन (0) क्रीज पर थे।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने 85 रन पर छह विकेट गंवाए

first day full story of second test

लंच से लौटने के बाद न्यूजीलैंड ने सकारात्मक शुरुआत करने की कोशिश की और केन विलियम्सन और कोरी एंडरसन (0) ने पांचवें विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी कर विकेटों के पतन को कुछ देर के लिए रोक दिया।

इशांत शर्मा एक बार फिर लय में लौटे और एंडरसन को 24 रनों के निजी स्कोर पर लेग साइड में विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। इस तेज गेंदबाज की पिछले ओवर में एंडरसन ने एक ही ओवर में चौका और छक्का लगाया था।

इशांत ने अगले ओवर में बीजे वॉटलिंग को कैच आउट कराकर अपने पांच विकेट पूरे कर लिए। सीरीज में इशांत ने दूसरी बार पांच विकेट हासिल करने का कारनामा कर दिखाया है। करियर में इशांत ने पांचवी बार पांच या पांच से ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। इसी ओवर में उन्होंने विलियम्सन को भी कैच आउट करा दिया था, लेकिन यह बॉल नो-बॉल करार दे दी गई। न्यूजीलैंड ने 85 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे।

शमी ने तोड़ा विलियम्सन का अनोखा सिलसिला

first day full story of second test
बल्‍लेबाज केन विलियम्सन जिस अंदाज में बल्‍लेबाजी कर रहे थे उससे ऐसा लग रहा था कि वह दुर्लभ रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे, लेकिन मोहम्मद शमी ने उनके अनोखे रिकॉर्ड को बनने से रोक दिया।

छह चौके लगाकर विलियम्सन 47 रन पर खेल रहे थे लेकिन शमी ने अपने 14वें ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा के हाथों सेकंड स्लिप में कैच आउट करा दिया। विलियम्सन अगर तीन रन और बना लेते तो यह अपने आप में अनोखा रिकॉर्ड होता कि एक दौरे के सभी मैचों में अर्धशतक मारने का। विलियम्सन ने भारत के खिलाफ इस दौरे के सभी छह मैचों की 50 से ज्यादा का स्‍कोर किया है।

हालांकि उनके पास यह कारनामा करने का एक और मौका है अगर वह दूसरी पारी में अर्धशतक लगाते हैं तो लगातार सात मैचों में अर्धशतक लगाने वाले बल्‍लेबाज बन जाएंगे।

चायकाल से पहले तक 'हैट्रिक' लगा चुके थे शमी

first day full story of second test

इशांत शर्मा के बाद मोहम्मद शमी भी लय में आ गए थे। पहले सत्र में ब्रैंडन मैकुलम को आउट करने के बाद दूसरे सत्र में केन विलियम्सन (47) और जिम्मी निशाम (33) को आउट कर अपनी तीन सफलता हासिल कर चुके थे। निशाम ने आउट होने से पहले 35 गेंदों में 33 रनों की आतिशी पारी खेली थी।

चायकाल के बाद लौटने पर शमी ने टिम साउदी (32) को आउट कर अपनी चौथी सफलता हासिल की। इसके बाद इशांत ने ट्रेंट बॉल्ट (2) को कैच आउट कराकर न्यूजीलैंड की पूरी टीम 192 रनों पर समेट दी। इशांत ने इसके साथ ही 51 रन देकर छह विकेट भी ले लिए।

भारतीय गेंदबाजों की सफलता में सबसे बड़ा हाथ क्षेत्ररक्षकों का भी रहा और उन्‍होंने कई शानदार कैच लपके।

धवन ने खेली आतिशी पारी, नहीं चले पुजारा

first day full story of second test
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद अब बारी भारतीय बल्‍लेबाजों की थी। हालांकि मुरली विजय (2) दूसरे ओवर में ही आउट हो गए। उन्हें टिक साउदी ने कैच आउट कराकर भारत की शुरुआत खराब कर दी।

लेकिन पिछले मैच की दूसरी पारी में शानदार शतक लगाने वाले शिखर धवन ने चेतेश्वर पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी कर टीम को शुरुआती संकट से उबार दिया। धवन आज अपने लाजवाब फॉर्म में थे, पहले उन्होंने चौका जमाकर टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया।

बाद में उन्होंने नेल वागनर की गेंद पर चौका जमाकर अपना निजी स्कोर 50 के करीब पहुंचाया। इसके बाद अगली ही गेंद पर एक और चौका ठोककर अपना अर्धशतक पूरा किया। पचासा लगाने के बाद अगली ही गेंद पर छक्का भी जड़ दिया। इस बीच पुजारा 19 रन बनाकर आउट हो गए। खेल खत्म होने के समय धवन (71) के साथ नाइटवॉचमैन इशांत शर्मा (0) नाबाद लौटे। स्टंप्स के समय भारत का स्कोर दो विकेट पर 100 रन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed