{"_id":"b5fc8689a943e0f7d3c2d391f71dd547","slug":"final-match-in-between-nagpur-and-mumbai-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर जोन किक्रेटः मुंबई-नागपुर में होगी फाइनल भिडंत","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
इंटर जोन किक्रेटः मुंबई-नागपुर में होगी फाइनल भिडंत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 Apr 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
मुंबई और नागपुर जोन की टीमें बैंक ऑफ इंडिया इंटर जोन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ेंगी। वीरवार को बारिश के कारण सेमीफाइनल मुकाबला दस-दस ओवर का खेला गया। क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई जोन ने अहमदाबाद जोन को 6 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
पहले खेलते हुए अहमदाबाद जोन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट पर 75 रन बनाए। दिव्यअंग ने सबसे अधिक 31 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में रजिंदर ने 13 रन देकर 2 विकेट, अजित ने 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उधर, रनों का पीछा करते हुए मुंबई जोन की टीम ने 9.2 ओवर में 4 विकेट पर 77 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
विज्ञापन
शेखर ने शानदार 22 रनों की नाबाद पारी खेली। गेंदबाजी में अहमदाबाद जोन से रौनक कुमार ने 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए। दिन में खेले दूसरे सेमीफाइनल में नागपुर जोन ने पूणे जोन को 42 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन
पहले खेल नागपुर जोन ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 159 रन बनाए। परेश ने 76 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में मनगेश ने 28 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में पुणे जोन की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 117 रन ही बना सकी।
श्याम ने 51 रन बनाए। गेंदबाजी में नागपुर जोन से दिलीप चौधरी ने 13 रन देकर 3 विकेट, विनोद ने 19 रन देकर 2 विकेट, उमेश शास्त्री ने 24 रन देकर 2 विकेट लिए।