{"_id":"7e42e9d2242879bc1eb26b6d7b7243da","slug":"fifa-world-cup-2014-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीफा वर्ल्ड कपः फुटबॉल फीवर में जमकर तपा दून","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
फीफा वर्ल्ड कपः फुटबॉल फीवर में जमकर तपा दून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 14 Jul 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
जर्मनी और अर्जेंटीना के बीच वर्ल्ड कप फुटबॉल के फाइनल मैच का फीवर देहरादूनवासियों पर भी चढ़ा रहा।
विज्ञापन
निपटाकर टीवी पर चिपक गए सब
युवाओं ने सामूहिक तौर पर दोस्तों के यहां मैच देखने की प्लानिंग की तो फुटबॉल के शौकीन परिवार रात का खाना जल्दी निपटाकर टीवी पर चिपक गए थे।
हालांकि, विजेता के सवाल पर लोगों में 50-50 का रुझान दिखा। कुछ को जर्मनी में उलटफेर करने की आस थी तो कुछ मानते थे कि अर्जेंटीना ही वर्ल्ड कप ले जाएगा।
एमडीडीए डालनवाला निवासी अंकित बडोनी, राहुल रावत, रवि जोशी और गौरव उनियाल दोस्त हैं। उन्होंने बताया कि वे सब रात बंजारावाला में रहने वाले दोस्त गौरव असवाल के घर पर रुके और वहीं फाइनल देखा।
मैच का लुत्फ फीका न रहे, इसके लिए सबने कांट्रिब्यूशन कर पहले ही कोल्ड ड्रिंक्स और स्नैक्स का इंतजाम किया। अजबपुर कला निवासी रीतेश रावत बताते हैं कि उनकी पापा से शर्त लगी थी।
विज्ञापन
पापा जर्मनी को सपोर्टर कर रहे थे, जबकि रीतेश अर्जेंटीना को। बताया कि घर पर ही मैच का आनंद उठाया। डांस टीचर अभिनव भट्टाचार्य बताते हैं कि उन्होंने मैसी के लिए मैच देखा।
विज्ञापन
उधर, दून वासियों में दिनभर फुटबॉल फाइनल पर चर्चा का बाजार गर्म रहा। चाय के खोमचों से लेकर पान के खोखों और हाईप्रोफाइल रेस्टोरेंटों में मुकाबले की समीक्षा होती रही।
लगेगा करोड़ों का सट्टा
फाइनल मैच में दून में करोड़ों का सट्टा लगा। सूत्रों के अनुसार, शहर के कई बुकी इसके लिए कई दिन पहले से टेबल तैयार कर रहे थे।
लाइन मिलने के बाद रेट तय किया गया। सूत्रों ने यह भी बताया कि पुलिस इस पर कड़ी नजर रखे हुए थी। जबकि एलआईयू टीम भी शहर के हर होटल और धर्मशाला पर निगाह रख रही थी।
(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-manmeetr@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 8392946711 पर संपर्क कर सकते हैं।)