{"_id":"d1eea189d664d46d08de1b008e410e80","slug":"fifa-hindi-news-wayne-rooney-enjoying-party-in-usa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीम की हार से प्रशंसक मायूस, खिलाड़ी बेपरवाह","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
टीम की हार से प्रशंसक मायूस, खिलाड़ी बेपरवाह
शोभन सक्सेना
Updated Tue, 01 Jul 2014 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ऐसी फुटबॉल लीग की कल्पना करें जहां एक सुंदरी किसी स्ट्राइकर से ज्यादा निर्णायक हो, यहां तक कि एक टीम को टूर्नामेंट से बाहर होने से बचा ले।
आप यकीन करें या न करें पर फुटबॉल वर्ल्ड कप के मेजबान ब्राजील के अमेजन राज्य में पेडालाओ (नग्न फुटबॉल) नाम का एक टूर्नामेंट होता है। इसमें एक हजार से ज्यादा टीमें हिस्सा लेती हैं। टूर्नामेंट करीब पांच महीने चलता है।
इसकी खासियत यह है कि इसमें हर टीम को अपने साथ सुंदरी रखनी पड़ती है। उसे मैचों के दौरान होने वाली सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेना होता है। अगर कोई टीम मैच हार जाए, पर उसकी सुंदरी फाइनल राउंड के लिए चुन ली जाए तो वह टीम प्रतियोगिता में वापसी कर सकती है।

पार्टी में बिजी हैं वायने रूनी
वर्ल्ड कप के पहले दौर में बाहर होने के बाद इंग्लैंड टीम घर लौट गई है। उसके खिलाड़ी पड़ताल कर रहे हैं कि आखिर कमी कहां रही। इंग्लैंड के पहले चरण में मिली हार से जहां प्रशंसक बेहद उदास हैं वहीं टीम के स्टार स्ट्राइकर वायने रूनी पार्टी में व्यस्त हैं।
इंग्लैंड टीम के स्ट्राइकर वायने रूनी को अपनी टीम की खराब हार से शायद कोई फर्क नहीं पड़ा है और वह इन दिनों पार्टियों में व्यस्त हैं। सोमवार को उन्हें अमेरिका के लॉस वेगास में पूल पार्टी करते देखा गया।
इंग्लैंड के लिए नंबर 10 की अहम जर्सी पहनने वाले रूनी अपनी पत्नी कोलीन और कुछ दोस्तों के साथ इनकोर बीच क्लब पहुंचे। 'डेली मेल' में छपी तस्वीरों में उन्हें शार्ट्स पहने एक सोफ़े पर लेटा देखा जा सकता है। वहां कई सुंदरियां बिकनी पहने नजर आ रही हैं जिनमें उनकी पत्नी भी शामिल हैं।

फुटबॉल के दीवाने ने जब तोड़ दिया टीवी
मेजबान ब्राजील और चिली के बीच हुए नॉक आउट मुकाबले में जब ब्राजील के गोलकीपर जूलियस सीजर ने पेनल्टी शूट आउट के दौरान पहली पेनल्टी रोकी, तो साओ पाओलो के एक बार में फुटबॉल के एक दीवाने ने उत्तेजना में टीवी पर घूंसा दे मारा।
बार में लगा महंगा एलसीडी टीवी सेट उसका घूंसा नहीं सह पाया और उसकी स्क्रीन चकनाचूर हो गई। बार मालिक ने दोषी को पकड़ लिया और उससे नया टीवी सेट खरीदने को कहने लगा। बार में बाकी ग्राहक मैच देखने के लिए तुरंत दूसरे बार की तरफ दौड़ पड़े।
जब ब्राजील की टीम 3-2 से मैच जीत गई, तो सभी ग्राहकों ने बार में वापस आकर अपना बिल चुकाया। टीवी तोड़ने वाले को भी माफ कर दिया गया।

हार पर आपस में भिड़ गए खिलाड़ी और कोच
घाना वर्ल्ड कप में पहले ही दौर में बाहर हो गया था पर खिलाड़ियों को एक-दूसरे से कई शिकायतें हैं। कुछ खिलाड़ी तो कोच से ही गाली-गलौज कर बैठे।
टीम के मिडफील्डर केविन-प्रिंस ब्वाटेंग को पुर्तगाल के साथ खेले गए अंतिम ग्रुप मुकाबले से पहले ही टीम कैंप छोड़कर जाने के लिए कहा गया था।
ब्वाटेंग पर कोच जेम्स एपीया के साथ बदतमीजी का आरोप है। ब्वाटेंग ने जर्मनी के एक अखबार बिल्ट को दिए साक्षात्कार में अपने देश के फुटबॉल संघ पर टीम के लिए होटल, फ्लाइट इत्यादि की खराब व्यवस्था करने का आरोप लगाया है। घाना के राष्ट्रपति ने एक चार्टर प्लेन से 30 लाख डॉलर नकद खिलाड़ियों के लिए ब्राजील भेजे थे पर उसे ब्राजील के अधिकारियों ने जब्त कर लिया था।

घर पहुंची चिली टीम का जोरदार स्वागत
चिली की टीम फुटबॉल वर्ल्ड कप में ब्राजील से हारने के बाद जब राजधानी सेंटियागो पहुंची तो वहां मौजूद हजारों प्रशंसकों ने उनका स्वागत विजेताओं की तरह किया।
चिली की राष्ट्रपति मिचेल बैचलेट ने रविवार को टीम और उसके कोच को राष्ट्रपति भवन में बुलाया था।
उनका कहना था, "यह शक्ति और जोश का शानदार उदाहरण था। हमने बराबर की टक्कर दी और यह हमारे लिए गर्व की बात है।"

वर्ल्ड कप की सबसे सुंदर पत्रकार
वर्ल्ड कप की रिपोर्टिंग करने आई महिला पत्रकारों में सबसे सुंदर जर्नलिस्ट का ख़िताब मिला क्लिक करें मैक्सिको की वेनेसा हपनकोटन को। उन्हें कुल 60 फीसदी वोट मिले।
उन्होंने लारिसा रिक्यूलमी और सारा कार्बोनीरो को पीछे छोड़ दिया। उनके मुताबिक ट्विटर अकाउंट पर लोगों की रिक्वेस्ट संख्या बढ़ती जा रही है।
मगर वह खुश नहीं। वह साबित करना चाहती हैं कि उनमें एक अच्छा पत्रकार भी मौजूद है।