{"_id":"fd9ebb9269d8de1b18e6bcdaa6fd2241","slug":"fifa-hindi-news-under-investigation-for-neymar-s-underwear-choice","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में फंसे नेमार, होगी उनकी अंडरवियर की जांच","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
मुश्किल में फंसे नेमार, होगी उनकी अंडरवियर की जांच
शोभन सक्सेना
Updated Fri, 27 Jun 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। मैदान पर जहां खिलाड़ी अपने दमखम से रोमांच बना रहे हैं, वहीं मैदान के बाहर प्रशंसक भी अपने जलवों से रंग भर रहे हैं।
इस बार फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान पत्रकारों को शायद ढेर सारी कहानियां मिल रही हैं। उन्हें खेल के अलावा भी बहुत कुछ लिखने का मौका मिल रहा है। गोल्डन बूट के दावेदारी में लियोनल मेस्सी को चुनौती देने वाले ब्राजील के नेमार मुश्किल में फंस सकते हैं।
आइए, जानते हैं नेमार के लिए आए संकट के अलावा आज क्या है खास, फुटबॉल डायरी में।

कोच के चेहरे पर पानी फेंका
बुधवार को अर्जेंटीना ने नाइजीरिया को 3-2 से हरा दिया लेकिन फिर भी मैच के दौरान अर्जेंटीना के कोच अलेजांद्रो सबेला अपने खिलाड़ियों को सीख देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे। ब्रेक के समय वह लावेजी को एक कोने में ले जाकर कुछ समझाने लगे।
साफ दिख रहा था कि लावेजी कोच की बातों से ज्यादा खुश नहीं हैं। और शायद यही वजह है कि बातचीत के दौरान लावेजी पानी पी रहे थे और उन्होंने कोच पर पानी फेंक दिया।
पानी कोच सबेला की आंखों में चला गया, कोच समझ ही नहीं पा रहे थे कि क्या किया जाए। जाहिर है वह अपने ही खिलाड़ी के खिलाफ रेड कार्ड की मांग तो कर नहीं सकते थे।

इतिहास समेटती बच्ची
ब्राजील की लुईजा नौ साल की एक बच्ची है जो अपने देश के फुटबॉल खिलाड़ियों से मिलना चाहती है। लेकिन वह साओ पाओलो में रहती हैं जहां से उसके लिए टेरेसोपोलिस जाना मुश्किल है जहां ब्राजील की टीम ठहरी हुई है।
इस वजह से लुईजा ने एक डायरी लिखनी शुरू कर दी जिसमें ब्राजील के सभी खिलाड़ियों के लिए संदेश है। वह खिलाड़ियों को हर दिन एक नए नाम से संबोधित करती हैं।
लुईजा को उम्मीद है कि एक दिन वह ये तमाम खत ब्राजील के खिलाड़ियों को खुद दे सकेगी। लेकिन अगर वह ऐसा नहीं कर सकेगी तो भी फिर वह एक ब्लॉग शुरू करेगी। लेकिन इस खबर के बाद कुछ पत्रकारों ने लुईजा की मदद करने की बात कही है।

नेमार के अंडरवियर की जांच
इस बारे में अफवाह बहुत तेज है कि फीफा ब्राजील और कैमरून के बीच मैच के दौरान ब्राजील के खिलाड़ी नेमार के अंडरवियर दिखने की जांच कर रही है। किसी खास ब्रांड की अंडरवियर को दिखाकर नेमार ने कहीं वर्ल्ड कप के दौरान मार्केंटिंग नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया है?
कहा जा रहा है कि नेमार ने दूसरे ब्रांड का अंडरवियर दिखाया जो कि टीम की आधिकारिक स्पॉन्सर कंपनी का नहीं था। वर्ल्ड कप नियमों के अनुसार कोई भी खिलाड़ी कोई भी धार्मिक या राजनीतिक संदेश नहीं दे सकते और न ही वे कोई प्रचार कर सकते हैं।
फीफा के नियमों वाले दस्तावेज सिर्फ खिलाड़ियों और फुटबॉल संघों के पास हैं, इसलिए ये कहना बहुत मुश्किल है कि नेमार ने फीफा के नियमों को तोड़ा है या नहीं।

गिजेल की जगह पेले!
कुछ दिनों पहले ये खबर आई थी कि 13 जुलाई को होने वाले फाइनल मुकाबले के बाद वर्ल्ड कप विजेता को ब्राजील की सुपरमॉडल गिजेल बंडचेन ट्रॉफी देंगी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि गिजेल ने इस दावत को ठुकरा दिया है।
ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रूसेफ ने भी इस तरह के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था और ओपनिंग सेरेमनी के दौरान भी राष्ट्रपति डिल्मा लो प्रोफाइल बनाए हुए थीं।
लगता है कि गिजेल अपने राष्ट्रपति को ही फॉलो कर रही हैं। अब इस बारे में लोग कयास लगा रहे हैं कि वर्ल्ड कप विजेता को ट्रॉफी कौन देगा? कोई पूर्व राष्ट्रपति लूला की वकालत कर रहा है तो कोई ब्राजील के पूर्व खिलाड़ी पेले का नाम ले रहा है।