फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   fifa hindi news: ramzan in fifa world cup

रमजान के सवाल पर भड़के कोच, खिलाड़ियों को कराया 'चुप'

Sat, 28 Jun 2014 06:20 PM IST
शोभन सक्सेना
शोभन सक्सेना Updated Sat, 28 Jun 2014 06:20 PM IST
विज्ञापन
fifa hindi news: ramzan in fifa world cup
फुटबॉल वर्ल्ड कप में रोज कुछ न कुछ नया हो रहा है जो मैदान के बाहर की घटनाओं पर भी प्रशंसकों की दिलचस्पी बनाए रखी है। एक ओर जहां नेमार की पूर्व गर्लफ्रेंड ने अपने इस पूर्व ब्वॉयफ्रेंड के नाम का सहारा अभी भी ले रही हैं, जिससे नाराज फुटबॉलर ने उन्हें कोर्ट में धकेल दिया।
विज्ञापन


दूसरी ओर, फुटबॉल वर्ल्ड कप के अंतिम 16 टीमों में पहली बार जगह बनाने के बाद अल्जीरिया की टीम ने जब प्रेस वार्ता की तो उसमें इस्लाम के पवित्र महीने रमजान का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन


रमजान के दौरान टीम की तैयारियों के बारे में सवाल पूछे जाने पर इस अफ्रीकी टीम के स्ट्राइकर स्लीमानी चुप साध गए, वहीं टीम के मैनेजर इतने नाराज हुए कि प्रेस वार्ता छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमजान पर खिलाड़ियों को बोलने नहीं दिया

fifa hindi news: ramzan in fifa world cup
अल्जीरिया के रूस के साथ 1-1 से बराबर छूटे मुकाबले में स्लीमानी को बेस्ट प्लेयर माना गया था। स्लीमानी से एक संवाददाता ने इतना ही पूछा था कि रमजान के उपवास वाले महीने में उनकी तैयारियों में क्या बदलाव आएंगे?

सवाल को सुनकर कोच वाहिद हालीहोदजिक गुस्सा हो गए। उन्होंने सवाल के जवाब में कहा, "इस सवाल का कोई जवाब नहीं है। हम केवल खेल और खेल से जुड़े मुद्दे के बारे में बात करते हैं।"

यह बयान देने से पहले उन्होंने अपने टीम के खिलाड़ियों को इशारा कर दिया था कि इस सवाल का जवाब कोई खिलाड़ी नहीं देगा।

मैदान के बाहर भी नेमार ने दागा 'गोल'

fifa hindi news: ramzan in fifa world cup
ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार के साथ साल 2012-13 में कुछ दिनों तक चले अफेयर के बाद पैट्रीसिया जॉर्डेन एक बार फिर प्रसिद्धि पाने की कोशिश कर रही हैं।

प्लेब्वॉय पत्रिका ने जून अंक में अपने कवर पेज पर 'मिस कप' शीर्षक से उनकी तस्वीर प्रकाशित की थी। नेमार के साथ अफेयर के खत्म होने के एक साल बाद इस पत्रिका के लिए नग्न तस्वीरें खिंचवाने वाली पैट्रीसिया नेमार को नहीं भूलीं। उन्होंने उस शर्ट में तस्वीर खिंचवाई जिसे खेल उत्पाद बनाने वाली नाइकी कंपनी ने खास नेमार के लिए बनाया था।

लेकिन नेमार प्लेब्वॉय पत्रिका में अपनी तस्वीरों के इस्तेमाल से इतने खफा हुए कि वो कोर्ट चले गए। वो अदालत से यह आदेश हासिल करने में कामयाब रहे कि प्लेब्वॉय पत्रिका अपने अंकों को बाजार से वापस ले। हालांकि पत्रिका का दावा है कि उसे कोर्ट से ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है।

माराडोना और मेस्‍सी के समर्थन में कास्‍त्रो

fifa hindi news: ramzan in fifa world cup
दक्षिण अमेरिका में फुटबॉल और राजनीति को अलग-अलग नहीं किया जा सकता। यहां लगभग हर राजनेता की पसंदीदा टीम और खिलाड़ी होते हैं।

अपने एक विरले सार्वजनिक संदेश में क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्‍त्रो ने अर्जेंटीना के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान कोच और कप्तान लियोनेल मेस्‍सी का समर्थन किया। क्यूबा के सरकारी मीडिया में प्रसारित एक संदेश में कास्‍त्रो ने कहा कि उन्होंने डिएगो माराडोना के वर्ल्ड कप का एक कार्यक्रम देखा।

उन्होंने कहा, "मैंने अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल का असाधारण स्तर देखा। मैं आपको सलाम करता हूं, मैं मेस्‍सी को भी सलाम करता हूं जो अर्जेंटीना के लोगों को गौरव प्रदान करते हैं।"

वर्ल्ड कप में पुतिन का मजाक उड़ाती बीयर

fifa hindi news: ramzan in fifa world cup
रूस के राष्ट्रपति व्लादीमारी पुतिन वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने ब्राजील आएंगे। ब्राजील में एक खास बीयर बनाई गई है, जो रूसी राष्ट्रपति के समलैंगिकों के बारे में विचारों का मजाक उड़ाती है।

इस बीयर की बोतल पर लिखा है, "हेलो, मेरा नाम व्लादीमीर है। मैं, बिना शर्ट के घुड़सवारी करने और चाकू लेकर चलने वाले व्यक्ति के लिए बनी बीयर हूं।" इस बीयर का नाम है- हेलो, मॉय नेम इज व्लादीमीर। इसे एक स्कॉटिश कंपनी के बीयर ब्रांड ब्र्युडॉग लांच करेगी। इस कंपनी ने रूस में समलैंगिकता और समलैंगिकों के खिलाफ रूसी राष्ट्रपति के विचारों का विरोध करने के लिए यह तरीका अख्तियार किया।

बीयर की इस बोतल को एंडी वोरहोल के पॉप आर्ट में लपेटा गया है, इस बीयर को ब्राजील में उस समय लांच किया जाएगा, जब पुतिन टूर्नामेंट का फाइनल देखने ब्राजील आएंगे। पुतिन के विचार साल 2000 से समलैंगिकों के खिलाफ रहे हैं और वहां समलैंगिकों के अधिकारों के पक्ष में समर्थन करने वाले प्रदर्शनों पर प्रतिबंध जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed