किस्मत वाले रहे नेमार, अपंग होते-होते बचा यह स्टार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील टीम के डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि कर दी है। मैच के 88वें मिनट में कोलंबिया के डिफेंडर जुआन जुनीगा ने अपना घुटना नेमार की कमर पर दे मारा लगा और नेमार दर्द से चिल्लाते हुए वहीं पर गिर पड़े।
इसके बाद तुरंत उन्हें स्ट्रेचर के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया। इस दौरान नेमार दर्द के मारे रो रहे थे। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके कई टेस्ट किए गए।
तो अपंग भी हो सकते थे नेमार
दूसरी ओर, कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा जा रहा है कि अगर उन्हें यह चोट एक इंच भी ऊपर लगती तो वह अपंग भी हो सकते थे।
नेमार के वर्ल्ड कप से बाहर होने से ब्राजील को बड़ा झटका लगा है। सेमीफाइनल में ब्राजील का सामना जर्मनी से होगा और नेमार की कमी उन्हें भारी पड़ सकती है। नेमार इस वर्ल्ड कप में 4 गोल दाग चुके थे और ब्राजील की लगभग हर जीत में उनकी अहम भूमिका रही है।
सुआरेज की तरह जुनीगा को सजा देने की मांग
हालांकि जुनीगा ने एक संदेश के जरिए नेमार और उनके प्रशंसकों से अपने कृत्य पर माफी मांग ली है। जुनिगा को इस घटना के बाद हालांकि चेतावनी नहीं दी गई। उन्होंने नेमार को व्यक्तिगत रूप से एक संदेश भेजकर कहा कि यह मात्र एक दुर्घटना थी लेकिन सभी इस बात से सहमत नहीं है।
पूर्व स्ट्राइकर रोनाल्डो ने कहा, "नेमार को बेहद खतरनाक ढंग से गिराया गया। इस तरह की हिंसा करने वाले खिलाड़ियों पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए। रोनाल्डो के अलावा सोशल मीडिया पर भी जुनीगा पर प्रतिबंध लगाने के अलावा कई लोग मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
मेस्सी और राष्ट्रपति समेत लाखों की शुभकामनाएं
नेमार को लगी अप्रत्याशित चोट के बाद दुनियाभर से उनके प्रशंसक जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेस्सी और ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रसेफ ने भी नेमार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
इस घटना के बाद ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रूसेफ का तो दिल ही टूट गया है। रूसेफ ने नेमार को लिखे एक पत्र में कहा, "आपके वर्ल्ड कप से बाहर होने से न केवल मेरा बल्कि ब्राजील के हर निवासी का दिल टूट गया है। केस्टेलाओ मैदान पर आपके चेहरे का दर्द हम सभी ने महसूस किया, लेकिन साथ ही हमने एक महान योद्धा की ताकत को भी देखा जो कभी झुक नहीं सकता।"
इस बीच ब्राजीली टीवी चैनलों ने अपने सामान्य प्रसारण को बीच में रोककर नेमार के उन दृश्यों का सीधा प्रसारण किया जिसमें वह टीम का ट्रेनिंग बेस छोडकर हेलीकाप्टर से जा रहे थे।
नेमार का टीम को संदेश, 'पूरा करें हमारा सपना'
रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आने के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद नेमार ने ब्राजीलियाई फुटबॉल संघ द्वारा जारी एक वीडियो में कहा, "मेरा सपना नहीं टूटा है। इसमें कुछ रुकावट आ गई है बल्कि यह जारी है।"
22 वर्षीय नेमार ने बेहद भावुक होकर कहा, "मुझे विश्वास है कि मेरी टीम के खिलाड़ी चैंपियन बनने के मेरे सपने को पूरा करने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। मेरा सपना वर्ल्ड कप के फाइनल में खेलने का भी था लेकिन अब यह नहीं हो सकता। ईश्वर की कृपा से वह जीतने जा रहे है। वे चैंपियन बनने जा रहे है और मैं उनके साथ हूं। हम सभी ब्राजीली लोग जीत का जश्न मनाएंगे।"