{"_id":"b5b38f41556f205e6446ce7bee82e7ff","slug":"fifa-hindi-news-national-anthem-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच से पहले राष्ट्र गान नहीं बजने से हुआ विवाद","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
मैच से पहले राष्ट्र गान नहीं बजने से हुआ विवाद
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 Jun 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
पोर्टो एलेग्रे में फ्रांस और होंडुरास के बीच रविवार देर रात खेले गए ग्रुप-ई का मुकाबला विवादों में घिर गया है।
विज्ञापन
दरअसल मैच शुरू होने से पहले दोनों देशों के राष्ट्रीय गान बजाए जाते हैं। मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी इसके लिए कतार में खड़े भी हो गए लेकिन काफी देर तक यह नहीं बजाया गया।
इसके बाद रेफरी ने खिलाड़ियों को आपस में हाथ मिलाकर खेल शुरू करने को कहा।
हालांकि रेफरी के कहने के बाद भी खिलाड़ियों ने कुछ देर इंतजार किया लेकिन इसके बाद भी जब इसे नहीं बजाया गया तो फिर मैच बिना राष्ट्र गान के ही शुरू करवाया गया।
विज्ञापन