{"_id":"99875fb98ba50d9f684352f3eae83bdd","slug":"fifa-hindi-news-luis-suarez-warm-welcomes-in-uruguay","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुआरेज का अपने देश में हुआ जोरदार स्वागत ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
सुआरेज का अपने देश में हुआ जोरदार स्वागत
Updated Sat, 28 Jun 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा से 9 मैचों का प्रतिबंध लगने के बाद वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर हो चुके उरुग्वे के स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज शुक्रवार को स्वदेश लौट गए। उनके अपने देश में जहां उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई है वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई करारों से उन्हें हाथ धोना पड़ सकता है।
सुआरेज पर इटली के डिफेंडर जॉर्जियो शिलीनी के कंधे पर ग्रुप मैच के दौरान काटने के अपराध में 9 मैचों का प्रतिबंध लगा है साथ ही 4 महीने के लिए किसी भी तरह की फुटबॉल गतिविधि से निलंबित किया गया है। लेकिन जब वह अपने देश लौटे तो उनका स्वागत हीरो की तरह किया गया।
वायुसेना के प्रवक्ता ने बताया कि सुआरेज उरुग्वे के हवाई अड्डे के पास स्थित सैनिक अड्डे पर पहुंचे तो उनसे मिलने के लिए राष्ट्रपति जोस मुजिसा पहले से मौजूद थे। मुजिसा गुरुवार रात हवाई अड्डे पर पहुंचे थे जहां पहले से ही सैकड़ों प्रशंसक सुआरेज के प्रति अपना समर्थन व्यक्त कर रहे थे। लेकिन राष्ट्रपति को कुछ घंटो बाद निकलना पड़ा जब उन्हें यह पता चला कि सुआरेज ब्राजील से रवाना नहीं हुए हैं।

लीवरपुल के साथ खतरे में करार
लुइस सुआरेज को भले ही अपने देश में जोरदार समर्थन मिल रहा हो लेकिन बाहर उनको लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया आ रही है। इटली के खिलाड़ी को दांत काटने के बाद सुआरेज पर लगे प्रतिबंध को ब्रिटिश मीडिया ने सही कहा है।
‘द मिरर’ ने लिखा है, "जाहिर सी बात है, वह इसके लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहराएंगे। उन्होंने हमेशा ऐसा ही किया है। इंग्लैंड की मीडिया, इटली की मीडिया, इटली के खिलाड़ियों और यहां तक की पूरी दुनिया और अपनी बीवी को भी।"
द टेलीग्राफ ने लिखा है कि सुआरेज को काटने की सही सजा मिली। ‘द सन’ ने अनुमान लगाया है कि इस प्रकरण के बाद सुआरेज का लीवरपुल के साथ 34 मिलियन डॉलर का करार खतरे में पड़ सकता है।

सुआरेज के बचाव में आया वो जिसका काटा था कंधा
इटली के डिफेंडर जॉर्जियो शिलीनी ने शुक्रवार को कहा कि उरुग्वे स्ट्राइकर लुइस सुआरेज पर 4 महीने का प्रतिबंध का फैसला काफी कठोर है।
बकौल चिलिनी, "मैं हमेशा ही संबंध निकायों द्वारा अनुशासनात्मक हस्तक्षेपों को मानता हूं लेकिन मेरा मानना है कि प्रस्तावित सजा कठोर है। मैंने सुआरेज और उसके परिवार के बारे में महसूस किया उन पर क्या बीतती होगी क्योंकि उन्हें बहुत कठिन दौर से गुजरना होगा। ऐसे प्रतिबंध वास्तव में एक खिलाड़ी के लिए अलगाव की भावना पैदा करती है।"
उरुग्वे और इटली के मैच के दौरान कई मौकों पर दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में उलझ गए। उस समय केवल गुस्सा और निराशा था। इस दौरान सुआरेज ने इटली के डिफेंडर चिलिनी को दांत से काट लिया। इसके लिए फीफा ने सुआरेज पर 9 मैच और 4 महीने का प्रतिबंध लगा दिया।

सुआरेज के बिजनेस पार्टनर ने नाता तोड़ा
उरुग्वे फुटबॉल टीम के स्ट्राइकर लुईस सुआरेज पर 4 महीने का प्रतिबंध लगने के बाद उनके एक बिजनेस पार्टनर ने उनसे नाता तोड़ लिया है। ऑनलाइन गैम्बलिंग फर्म 888 पोकर ने कहा कि उसने तुरंत प्रभाव से फुटबॉलर के साथ अपने वित्तीय संबंधों को खत्म करने का निर्णय लिया है।
सुआरेज पर वर्ल्ड कप के एक मैच के दौरान इटली के डिफेंडर को दांत काटने की वजह से फीफा ने 4 महीने का प्रतिबंध लगाया है। सुआरेज अक्तूबर के आखिरी तक किसी क्लब या देश के लिए नहीं खेल सकेंगे। वह वर्ल्ड कप के बाकी मैचों में भी नहीं खेल सकेंगे।
सुआरेज ने 888 पोकर के साथ वर्ल्ड कप शुरू होने के कुछ समय पहले ही ब्रांड एंबेसडर के तौर पर अनुबंध किया था। उनके एक अन्य बिजनेस पार्टनर एडिडास ने भी सुआरेज के साथ अपने व्यावसायिक संबंधों पर विचार करने की बात कही है।