फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   fifa hindi news: Luis Suarez banned for 4 month

'कटखने' सुआरेज को मिली बड़ी सजा

Fri, 27 Jun 2014 10:35 AM IST
Updated Fri, 27 Jun 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
fifa hindi news: Luis Suarez banned for 4 month
इटली के डिफेंडर जॉर्जियो शिलीनी को दांत काटने पर उरुग्वे के स्टार फुटबॉलर लुइस सुआरेज पर वर्ल्ड फुटबॉल नियामक संस्था फीफा ने 4 महीने का प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


लिवरपूल के यह 27 वर्षीय खिलाड़ी प्रीमियर लीग के पहले 9 मैचों में भी नहीं शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा उन पर एक लाख 11 हजार डॉलर का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन


फीफा प्रवक्ता डेलिया फिशर ने इस संबंध में रियो डी जेनेरियो में घोषणा की। इस प्रतिबंध के बाद सुआरेज शनिवार को होने वाले उरुग्वे के नॉकआउट मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। उरुग्वे के पास इस फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 3 दिन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा प्रतिबंध

fifa hindi news: Luis Suarez banned for 4 month
इस घटना के बाद सुआरेज ने उरुग्वे के टेलीविजन से बातचीत में इसे सामान्य बात कहा था। उन्होंने कहा था, "मैदान में यह सब चलता रहता है। हम दोनों एक-दूसरे से टकराए और उसने मुझे अपने कंधे से धक्का दिया। ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, इसको लेकर हाय-तौबा मचाने की जरूरत नहीं है।"

सुआरेज को अपने करियर में तीसरी बार अपने विपक्षी खिलाड़ी को दांत से काटने का दोषी पाया गया है। दांत काटने की यह घटना मंगलवार को फुटबॉल वर्ल्ड कप के ग्रुप-डी मैच के दौरान हुई। यह मैच जीतकर उरुग्वे अंतिम 16 में पहुंच गया है। वर्ल्ड कप के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा प्रतिबंध है। इससे पहले 1994 में इटली के माउरु टैसोटी पर स्पेन के लुइस एनरीके को कोहनी मारने पर 8 मैचों को प्रतिबंध लगाया गया था।

फीफा की अनुशासन समिति के प्रमुख क्लाउडियू सल्सेर ने एक बयान में कहा, "ऐसा बर्ताव फुटबॉल के किसी भी मैदान में और खासतौर पर फीफा वर्ल्ड कप के दौरान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, जबकि करोड़ों लोगों की आंखें मैदान में फुटबॉल स्टार्स पर लगी होती हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed