फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   fifa hindi news: indian in brazil

भारतीयों ने ब्राजील में वर्ल्ड कप में मचाई 'धूम'

Tue, 24 Jun 2014 05:43 PM IST
शोभन सक्सेना
शोभन सक्सेना Updated Tue, 24 Jun 2014 05:43 PM IST
विज्ञापन
fifa hindi news: indian in brazil
फीफा वर्ल्ड कप देखने के लिए दुनिया भर के लोग ब्राजील पहुंच चुके हैं और कई तो पहुंचने वाले हैं। ऐसे में भारत के लोग इस मामले में पीछे कैसे रह सकते थे। ब्राजील में भारतीय दर्शकों की भी धूम है।
विज्ञापन


ब्राजील में किसी भारतीय को पहचानना मुश्किल है क्योंकि उनमें से अधिकांश ब्राजीलियाई लगते हैं। ब्राजील और कैमरून के बीच सोमवार को ब्रासीलिया में खेले गए मैच को दौरान करीब 30 भारतीयों का एक दल स्टेडियम में मौजूद था।
विज्ञापन


उनके हाथों में तिरंगा था और वे ब्राजील का समर्थन कर रहे थे। इस दल में अधिकांश महिलाएं शामिल थीं जिन्होंने रंग-बिरंगे भारतीय परिधान पहने हुए थे। ब्राजील के दर्शक भी उनमें खूब दिलचस्पी ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय कर रहे ब्राजील का सपोर्ट

fifa hindi news: indian in brazil
ब्राजील और कैमरून के बीच जैसे ही मैच खत्म हुआ कुछ टीवी चैनल वाले भारतीय दल के पास गए और उनका इंटरव्यू लिया। इस दल में शामिल कुछ लोग तो ब्राजील में ही रहते हैं जबकि कुछ अपनी पसंदीदा टीम ब्राजील का सपोर्ट करने के लिए भारत से यहां आए हैं।

ब्राजील में भारतीयों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है और केवल 450 परिवार ही यहां रहते हैं। ये लोग ब्राजील के समर्थक हैं और टीम के मैच देखने जाते हैं।

साथ ही वे साओ पाउलो में भारतीय कला केंद्र में एकत्र होकर विशाल स्क्रीनों पर मैचों का आनंद उठाते हैं।

'किसर किंग' कैसियस

fifa hindi news: indian in brazil
गत चैंपियन स्पेन के वर्ल्ड कप की होड़ से बाहर हो जाने के बाद उसके कप्तान आइकर कैसियस की एक बार फिर विजेता ट्रॉफी चूमने की हसरत पूरी नहीं हो पाएगी, लेकिन वर्ल्ड कप में 'किसर' की भूमिका के लिए एक नया उम्मीदवार मिल गया है।

बेल्जियम के खिलाड़ी एक्सल विसल ने रविवार को रूस के खिलाफ 1-0 की जीत के बाद अपनी शख्सियत के रूमानी पहलू का प्रदर्शन किया। माराकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अंतिम सीटी बजते ही विसल दर्शक दीर्घा में बैठी सुनहरे बालों वाली अपनी पत्नी राफेला जाबो के पास पहुंचे और उन्हें चूमने लगे। जब यह जोड़ा आलिंगनबद्ध था उसी दौरान आस-पास मौजूद फुटबॉल प्रशंसकों ने इस रूमानी दृश्य को अपने सेलफोन में कैद कर लिया।

वर्ल्ड कप में खेल रहे कुछ खिलाड़ियों की पत्नियां भी अपने पतियों की तरह खूब सुर्खियां बटोर रही है। जाबो ने भी रियो डी जेनेरो के सांबाड्रोम में नर्तकी वाले कपड़े पहनकर खूब धमाल मचाया था।

इंग्लैंड में सुआरेज पिज्जा

fifa hindi news: indian in brazil

खुद पर हंसने के मामले में इंग्लैंड का कोई सानी नहीं है। इंग्लैंड में एक नया पिज्‍जा लांच किया गया है, जिस पर उरुग्वे के स्ट्राइकर लुई सुआरेज का चेहरा बनाया गया है।

सुआरेज ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 2 गोल किए थे। उरुग्वे ने यह मैच 2-1 से जीता था। इस हार के बाद इंग्लैंड की नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई थीं। इंग्लैंड और उरुग्वे के बीच मैच शुरू होने से पहले ही 'हॉट उरुग्वाया' को लांच किया जा चुका था। इस्तेमाल की गई सामग्री को इस तरह सजाया गया है जिससे लिवरपूल के खिलाड़ी सुआरेज का चेहरा बनता है।

उरुग्वे से मिली हार और इटली को कोस्टा रिका से मिले झटके के बाद इंग्लैंड की पहले ही दौर में वर्ल्ड कप से विदाई तय हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed