{"_id":"b0d340082d6fd4245e1777ef8d939ee5","slug":"fifa-hindi-news-brazil-vs-germany","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी के खिलाफ नेमार के बिना ब्राजील की 'अग्निपरीक्षा'","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
जर्मनी के खिलाफ नेमार के बिना ब्राजील की 'अग्निपरीक्षा'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 08 Jul 2014 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो जाने के बाद दबाव महसूस कर रही मेजबान टीम को दूसरी बार अपने घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप फाइनल में प्रवेश करने के लिए बेलो होरिजोंटे में जर्मनी के सामने अपनी पूरी ताकत झोंकनी होगी।
प्रशंसकों और मीडिया की चमक से दूर जर्मन टीम ब्राजील के कैंपो बाहिया किले की ऊंची दिवारों के बीच समय बिता रही है। इस समय उसका पूरा ध्यान केवल अपने खेल और जीत पर लगा हुआ है।
वहीं खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही ब्राजील की टीम को नेमार के वर्ल्ड कप से बाहर हो जाने से भारी धक्का लगा है। (प्रसारण: रात 1:30 बजे से, भारतीय समयानुसार)

नेमार ही नहीं कप्तान भी हैं टीम से बाहर
नेमार के बाहर होने के अलावा ब्राजील को दूसरा झटका कप्तान थिएगो सिल्वा के रूप में भी लगा है जो निलंबित होने के बाद टीम से बाहर हो गए हैं।
ऐसे में कोच स्कोलारी को हर हाल में अपनी टीम में बदलाव करने पड़ेंगे। ब्राजील ने आखिरी बार 2002 में वर्ल्ड कप खिताब जीता था और खास बात यह है कि उसने फाइनल में जर्मनी को ही 2-0 से हराया था।
वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच यह पहली और आखिरी मुलाकात थी। उस दौरान भी स्कोलारी टीम के कोच थे और जाहिर है कि वह इस बार भी जर्मनी के खिलाफ उसी रणनीति को दोहराने का प्रयास करेंगे।

वर्ल्ड कप में बराबरी का है रिकॉर्ड
हालांकि मौजूदा हालातों को देखें तो जर्मनी किसी भी स्थिति में ब्राजील से कम नहीं है।
जर्मनी और ब्राजील ने 2014 वर्ल्ड कप में अब तक पांच-पांच मैच खेले हैं जिनमें दोनों ही टीमों ने 10-10 गोल किए हैं।
24 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद चौथी बार वर्ल्ड कप खिताब जीतने का प्रयास कर रही जर्मनी के थॉमस मूलर और ब्राजील के नेमार टूर्नामेंट में संयुक्त दूसरे शीर्ष स्कोरर हैं।

जर्मनी 24 साल का खिताबी सूखा दूर करना चाहेगा
नेमार के बाहर हो जाने के बाद जर्मनी के लिए जहां बड़ी राहत है वहीं मूलर पर एक बार फिर सभी की निगाहें रहेंगी।
ब्राजील ने 1958, 1962, 1970, 1994 और 2002 में वर्ल्ड कप जीता था जबकि जर्मनी ने 1954, 1974 और 1990 में खिताब अपने नाम किया था। जर्मनी ने पिछले 24 साल से वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाने का इंतजार कर रही है।
यूरोपीय टीम ने हर बार खिताब के लिए मजबूती से अपना दावा पेश किया है और 2006, 2010 और मौजूदा वर्ल्ड कप 2014 में तीसरी बार लगातार सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।
ब्राजील और जर्मनी ने कुल 21 बार एक-दूसरे के खिलाफ खेला है जिसमें ब्राजील ने 12 बार और जर्मनी ने केवल 4 बार जीत हासिल की है जबकि 5 मैच ड्रॉ रहे हैं। इस दौरान ब्राजील ने 39 और जर्मनी ने 24 गोल किए हैं।
लेकिन अब देखना होगा कि इस वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में कौन सा उलटफेर देखने को मिलता है।

दोनों टीमों का लेखाजोखा
कुल मैच: 21
ब्राजील जीता: 12
जर्मनी जीता: 4
ड्रॉ मुकाबले: 5
ब्राजील ने गोल किए: 39
जर्मनी ने गोल किए: 24
2002 में जर्मनी को ही हराकर आखिरी बार चैंपियन बना था ब्राजील
2002 के बाद अब तक वर्ल्ड कप में नहीं हुई है दोनों टीमों में भिड़ंत।
10 गोल दोनों ही टीम इस वर्ल्ड कप में अब तक कर चुके हैं।
5 बार अब तक वर्ल्ड चैंपियन रह चुका है ब्राजील।
रिकॉर्ड तीसरी बार लगातार सेमीफाइनल में पहुंचा है जर्मनी।