फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   fifa hindi news: algeria create history in world cup

लीग चरण के अंतिम दिन अल्जीरिया ने रच दिया इतिहास

Fri, 27 Jun 2014 01:33 PM IST
Updated Fri, 27 Jun 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
fifa hindi news: algeria create history in world cup
फुटबॉल वर्ल्ड कप में शुक्रवार को पहले दौर के अंतिम 2 मुकाबले खेले गए। ग्रुप-एच के इन मैचों में रूस और अल्जीरिया 1-1 से बराबरी पर रहे। दूसरे मैच में बेल्जियम ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया।
विज्ञापन


रूस को बराबरी पर रोककर अल्जीरिया ने वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया और वह पहली बार अंतिम 16 में पहुंचने में कामयाब रहा। इन मैचों के बाद इस ग्रुप से बेल्जियम ने 3 जीत और 9 अंकों के साथ शीर्ष पर रहते हुए अगले दौर में जगह बनाई। दूसरे स्थान के लिए रूस और अल्जीरिया के बीच जबरदस्त संघर्ष हुआ।
विज्ञापन


आखिर में अल्जीरिया ने दमखम दिखाते हुए एक जीत और एक ड्रॉ के सहारे मिले 4 अंकों के साथ अगले दौर में पहली बार जगह बनाई। रूस के खाते में 2 ड्रॉ मैच के साथ केवल 2 अंक रहे और वह तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूत रूस की चुनौती हुई खत्म

fifa hindi news: algeria create history in world cup
रूस और अल्जीरिया ने एक बेहद तेजतर्रार मैच खेला। रूस को अगले दौर में पहुंचने के लिए हर हाल में इस मैच में जीत की जरूरत थी।

रूस ने खेल के छठे ही मिनट में कोकोरिन के बनाए गोल की मदद से 1-0 की बढ़त भी हासिल की और स्टेडियम में बैठे अपने हजारों समर्थकों को झूमने का मौका भी दिया। मध्यांतर तक स्कोर 1-0 से रूस के पक्ष में रहा। इसके बाद अल्जीरिया ने भी रूस पर जवाबी हमले बोले। आखिरकार 60वें मिनट में रूस के गोलकीपर की गलती से अल्जीरिया के इस्लाम सलीमानी को गोल करने का मौका मिल गया और स्कोर 1-1 से बराबर हो गया।

रूस के गोलकीपर काफी आगे निकल आए थे और वह सलीमानी की किक को भांप नहीं पाए। इस गोल के साथ ही अल्जीरिया के खेमे में खुशी छा गई। दरअसल एक जीत के साथ पहले ही उसके खाते में 3 अंक थे और उसे अगले दौर में पहुंचने के लिए केवल ड्रॉ की जरूरत थी, हारने की स्थिति में रूस अगले दौर में पहुंच जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed