फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   fifa hindi news: a fan return 40 tickets

मुफ्त में मिले 40 वर्ल्ड कप टिकट को प्रशंसक ने वापस लौटाया

Mon, 16 Jun 2014 07:06 PM IST
Updated Mon, 16 Jun 2014 07:06 PM IST
विज्ञापन
fifa hindi news: a fan return 40 tickets
क्रोएशिया के खिलाफ अपने शुरुआती खेल में शानदार जीत के बाद ब्राजील की टीम में नए उत्साह का संचार हुआ है। मेजबान टीम को शानदार शुरुआत दिलाने वाले स्टॉर स्ट्राइकर नेमार ने इंस्टाग्राम वेबसाइट पर एक तस्वीर डाली है।
विज्ञापन


इसमें वो अपने साथी खिलाड़ी डेविड लुईज जैसी हेयर स्टाइल में दिख रहे हैं।

इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है 'मर्जर' यानी मिश्रण। इसमें उन्होंने अपना नाम डेविड लुईज नेमार लिखा है। नेमार की तस्वीर के अलावा और भी कई दिलचस्प घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

लेइट के 'उत्तेजक' अंदाज से नाराज हुई जेनिफर लोपेज

fifa hindi news: a fan return 40 tickets
वर्ल्ड कप के उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देने वाली दो महिला गायिकाएं जेनिफर लोपेज और क्लॉडिया के बीच मनमुटाव को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है।

हुआ यह कि लेइट और लोपेज 'ओले ओले' गाना गा रही थीं। इसी दौरान लेइट ने कुछ उत्तेजक नृत्य किया तो लोपेज थोड़ा नाखुश दिखीं। गाने के बीच में लेइट ने नाचना शुरू कर दिया और ऐसा लगा कि मानो वो लोपेज को चुनौती देते हुए कह रही हैं कि क्या वो ऐसा नृत्य कर सकती हैं।

इस पर अमेरिकी गायिका ने ब्राजीली गायिका को ऐसे देखा जैसे कह रही हों, ''मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि तुम ऐसा कर रही हो।'' ब्राजील में इस मामले पर गर्मागरम चर्चा हो रही है। कुछ कमेंटेटरों ने कहा कि लेइट ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह लोपेज की तरह ही 'हसीन और उत्तेजक' दिखना चाहती थीं, लेकिन उनका यह कदम उल्टा पड़ गया।

सुनी है फुटबॉल दीवाने की ऐसी ईमानदारी

fifa hindi news: a fan return 40 tickets
साओ पाओलो के 42 वर्षीय टैक्सी चालक एडिल्सन लुईज डी क्रूज हमेशा से ही चाहते थे कि वो वर्ल्ड कप स्टेडियम में मैच देखें। ब्राजील में हो रहे वर्ल्ड कप के दौरान जब उन्हें गुरुवार की सुबह अपनी टैक्सी में मैच के 40 टिकट मिले तो उन्हें अपना सपना साकार होता दिखा।

इसी दिन ब्राजील और क्रोएशिया के बीच मैच होने थे, लेकिन इन टिकटों को उनके वास्तविक हकदार को लौटाने में उन्होंने देरी नहीं की।

शुक्रवार को इस टैक्सी चालक ने कहा, ''ये मेरे नहीं थे। इन्हें लौटाना मेरा कर्तव्य था। मेरे पिता मुझसे हमेशा कहते थे कि यदि कुछ भी आपको मिला है तो ध्यान रखिए इसका कोई मालिक है।''

अपनी टैक्सी में सवारियों द्वारा भूल गए मोबाइल फोन, धूप के चश्मे, बटुए और छाते जैसी चीजें पाने के अभ्यस्त हो चुके एडिल्सन को जब अपनी टैक्सी में एक लिफाफे में बंद ये टिकट मिले तो उनकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा।

लेकिन इन्हें लौटाने में उन्होंने देरी नहीं की। ब्राजील जैसे फुटबॉल के दीवाने देश में भी क्रूज जैसे लोगों के लिए उसूल ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

टिकट नहीं तो लड़कियों ने दी मुफ्त की झप्पी

fifa hindi news: a fan return 40 tickets
वर्ल्ड कप के दौरान इताक्येराओ में क्रोएशिया के खिलाफ ब्राजील के शुरुआती मैच के लिए टिकट हासिल करना हर किसी के बस की बात नहीं थी। जब 60 हजार से ज्यादा दर्शक स्टेडियम के अंदर खेल का आनंद ले रहे थे, स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ भी इस आनंद में शामिल होने की कोशिश कर रही थी।

कुछ लोग तो बस ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे थे। गेट के बाहर दो रूसी लड़कियां एक प्लेकार्ड लेकर खड़ी थीं, जिसमें लिखा था 'फ्री हग्स' यानी मुफ्त की झप्पी। उनके इस प्रस्ताव पर काफी लोगों ने उन्हें गले लगाया। इनमें अधिकांश अकेले आए पुरुष थे।

एक अन्य ब्राजीली लड़की ने मशहूर होने के लिए इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया। ओस्को डेनियल सांतोस कोरिएंथियंस एरिना के गेट पर पहुंचीं और टीवी कैमरा के सामने कूद गईं। बोलीविया, अर्जेंटिना, उरुग्वे, कोलंबिया, पनामा और दक्षिण कोरिया समेत ब्राजील में सबसे लोकप्रिय चैनलों में साक्षात्कार का मौका हासिल करने में वो सफल रहीं।

प्रशंसकों के लिए विशेष पुलिस

fifa hindi news: a fan return 40 tickets
वर्ल्ड कप में प्रीमियर के दौरान मेस्सी के नेतृत्व वाली टीम के लिए अर्जेंटीनी प्रशंसकों को सकुशल पहुंचाने के लिए रियो डी जेनेरियो के सुरक्षा बलों ने एक खास योजना शुरू की है।

बिग वॉरियर्स के नाम से मशहूर आर्जेंटीनी टीम के प्रशंसकों के साथ सुरक्षा बल भी रहेंगे। रविवार को माराकाना में बोस्निया और अर्जेंटीना के बीच होने वाले मैच के लिए रियो डी जेनेरियो में ये सुरक्षा बल भारी संख्या में तैनात किए गए थे।

शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ब्राजील में अर्जेंटीना के वाणिज्य अधिकारी इस बात की उन्हें जानकारी भेज रहे हैं कि रियो में बिग वॉरियर्स कहां रहेंगे। मिलने की जगह पर पुलिस उन्हें अपने साथ ले जाएगी और इसके बाद स्टेडियम ले जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी दक्षिण अमेरिकी टीम के सबसे उग्र प्रशंसक नियंत्रित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed