फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   fifa hindi news: 7 camroon involve in match fixing

वर्ल्ड कप में 7 खिलाड़ियों पर मैच फिक्सिंग के आरोप

Tue, 01 Jul 2014 12:16 PM IST
Updated Tue, 01 Jul 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
fifa hindi news: 7 camroon  involve in match fixing
ब्राजील में फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच अपने चरम पर है और दुनियाभर के फुटबॉलप्रेमी एक से बढ़कर एक शानदार मुकाबलों का मजा ले रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन एक खबर ने सभी प्रशंसकों को सकते में डाल दिया है। खबर है कि वर्ल्ड कप के दौरान अफ्रीकी टीम कैमरून पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे हैं।

कैमरून अपनी वर्ल्ड कप टीम में शामिल 7 फुटबॉलरों की जांच कर रहा है जिनके बारे में मैच फिक्सिंग के आरोप हैं। कैमरून के फुटबॉल अधिकारियों ने कहा है कि वे अपनी टीम पर मैच फिक्सिंग के कथित आरोपों की जांच करेंगे।

कैमरून के तीनों मैच में फिक्सिंग के आसार

fifa hindi news: 7 camroon  involve in match fixing

कैमरून के अधिकारियों के अनुसार क्रोएशिया के खिलाफ मैच की खास तौर से जांच की जाएगी। क्रोएशिया ने कैमरून को 4-0 से हराया था। कैमरून ग्रुप-ए में शामिल थी और उसके तीनों मैच फ्रॉड माने जा रहे हैं खासकर क्रोएशिया के खिलाफ मैच को।

जर्मनी के एक अखबार में सिंगापुर के एक सजायाफ्ता मैच फिक्सर के हवाले से ये खबर छपी थी। इसके बाद कैमरून के अधिकारियों ने जांच की बात कही है।

कैमरून को वर्ल्ड कप के पहले चरण में अपने तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था और राष्ट्रपति ने टीम के इस प्रदर्शन की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed