फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   fifa hindi news: 1111 new trees for each goal

अनोखी पहल; वर्ल्ड कप में एक गोल पर लगेंगे 1111 पेड़

Sat, 21 Jun 2014 02:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 Jun 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
fifa hindi news: 1111 new trees for each goal

फीफा वर्ल्ड कप के माध्यम से पर्यावरण को भी बेहतर करने के लिए ब्राजील के एक शहर ने अनोखी योजना तैयार है। इस योजना को सफल होने के लिए खिलाड़ियों को मैच में दनादन गोल करने होंगे।

विज्ञापन


वर्ल्ड कप के दौरान ब्राजील के उत्तर पूर्वी राज्य बाहिया में सल्वाडोर के फोंटे नोवा एरेना में होने वाले हर गोल पर 1111 पेड़ लगाए जाएंगे।

स्थानीय सरकार का गोल के माध्यम से कुल 31,111 पेड़ लगाने का लक्ष्य है। इस स्टेडियम में अब तक 3 मुकाबले हुए हैं उसमें काफी गोल भी हुए हैं।

वृक्षारोपण की सफलता गोल पर टिकी

fifa hindi news: 1111 new trees for each goal
स्‍थानीय सरकार की योजना तभी सफल होगी जब हर मैच में ढेर सारे गोल होंगे। कुल 31,111 पेड़ लगाने का लक्ष्य को पूरा करने के ‌लिए हर मैच में कम से कम 5 गोल होने चाहिए। जबकि वर्ल्ड कप में हर मैच में गोल का औसत 2.86 प्रतिशत ही है।

पूर्व चैंपियन फ्रांस ने शुक्रवार की रात स्विट्जरलैंड को 5-2 से रौंद दिया। इस तरह से सल्वाडोर स्टेडियम में खेले गए 3 मैचों से अब तक कुल 17 गोल दागे जा चुके हैं।

इससे पहले हुए 2 अन्य मैचों में भी काफी गोल हुए। नीदरलैंड्स ने स्पेन को 5-1 से रौंदा था जबकि जर्मनी ने पुर्तगाल को 4-0 से हराया था। अब तक हुए 17 गोलों के हिसाब से देखा जाए तो पेड़ों की संख्या 18887 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी और भी खेले जाने हैं मुकाबले

fifa hindi news: 1111 new trees for each goal
साल्वाडोर के फोंटे नोवा एरेना में अभी 3 और मैच खेले जाने हैं। लीग चरण में बुधवार को ग्रुप-एफ में बोस्निया-हर्जेगोविना और ईरान के बीच मुकाबला होगा।

इसके बाद इसी मैदान पर अंतिम 16 नॉकआउट दौर का एक मैच खेला जाएगा। साथ ही एक क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा।

हालांकि स्थानीय आयोजकों के लिए यह संख्या कुछ हद तक सिरदर्द भी बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed