{"_id":"9399803b938f910be763832453d96bc0","slug":"fieate-moters-won-cii-corporate-cricket-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिएट मोटर्स बनी कारपोरेट क्रिकेट कप की विजेता","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
फिएट मोटर्स बनी कारपोरेट क्रिकेट कप की विजेता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 25 Mar 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिएट मोटर्स ने सीआईआई कारपोरेट क्रिकेट कप जीत लिया। फाइनल मुकाबला रविवार को क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में खेला गया। इसमें फिएट मोटर्स ने पीजीआई की टीम को 5 विकेट से हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया।
मैच में टॉस जीतकर पीजीआई ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 134 रन बनाए। मनोज ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्के और 3 चौकों की मदद से शानदार 53 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज रवि ने 44 गेंदों पर 44 रन बनाए। इस पारी में 5 चौके शामिल रहे।
गेंदबाजी में मनदीप ने जबर्दस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उधर रनों का पीछा करने उतरी फिएट मोटर्स की टीम ने 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 135 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज ललित ने 44 गेंदों पर 54 रन बनाए। इस पारी में 9 चौके शमिल रहे।
विज्ञापन
वहीं रितेश ने 5 चौकों की मदद से 41 रन बनाए। गेंदबाजी में पीजीआई से हीरा सिंह ने 2 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं करन ठाकुर और संदीप नेगी ने एक-एक विकेट चटकाया।